फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maharas will be held for the first time in Shri Shyam Vandana Mahotsav

Panipat News: श्री श्याम वंदना महोत्सव में पहली बार होगा महारास, बद्रीनाथ धाम से आएंगे 80 कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Maharas will be held for the first time in Shri Shyam Vandana Mahotsav
पानीपत। श्री श्याम वंदना महोत्सव में प्राचीन देवी मंदिर श्याम के भजनों के साथ महारास की भव्य प्रस्तुति से चार चांद लगेंगे। पहली बार शहर में महारास का आयोजन किया जाएगा। इसमें बद्रीनाथ धाम मुंबई से करीब 80 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा आधा दर्जन गायक अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम परिवार ने इसको लेकर शुक्रवार को प्राचीन देवी मंदिर में आयोजन स्थल पर बैठक कर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। समिति के प्रधान मलकराज गर्ग, चेयरमैन अजय गोयल ने बताया कि 17वां श्रीश्याम वंदना महोत्सव शनिवार को प्राचीन सिद्धपीठ श्री देवी मंदिर में किया जाएगा। मुख्यातिथि वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विजय जैन, उद्योगपति पंकज बंसल और पुरुषोत्तम गोयल होंगे। महोत्सव सायं चार बजे शुरू होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा। समिति के वाइस चेयरमैन अश्वनी जिंदल व महासचिव राहुल गोयल ने बताया कि बद्रीनाथ धाम मुंबई से पवन गोदियाल व कविता गोदिलाल की विशेष प्रस्तुति रहेगी। इनके साथ ग्वालियर से मनोज शर्मा, दिल्लली से नेहा व शिल्पी कौशिक, दिल्ली से गोपाल भारद्वाज भजनों की प्रस्तुति देंगे। कोषाध्यक्ष दीपक सिंगला व ऑडिटर विनय सिंगला ने बताया कि पानीपत में पहली बार श्याम संकीर्तन में महारास का भव्य आयोजन किया जाएगा। राधा-कृष्णा के 11 स्वरूपों में नृत्यनाटिका का नयनाभिराम मनमोह दृश्य देखने को मिलेगा। संकीर्तन के पश्चात भंडारा किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश गर्ग, विजय तायल, सुरेंद्र गोयल, सन्नी अग्रवाल, विनय बंसल, मुकेश गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, संदीप जिंदल, अंकित सिंगला और सतीश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed