फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahaparv Chhath started with bathing and eating, Shri Ram and Janaki also fasted

नहाय-खाए के साथ महापर्व छठ शुरू, श्रीराम और जानकी ने भी किया था व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mahaparv Chhath started with bathing and eating, Shri Ram and Janaki also fasted
पानीपत। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ हुई। दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा, जिसमें दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को व्रती खीर-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। फिर 36 घंटे निर्जला व्रत रखकर रविवार को डूबते सूर्य और सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देंगे।
विज्ञापन

छठ पर्व पर शुक्रवार को घरों में स्नान कर व्रती महिलाओं ने विधि विधान से अलग चूल्हा स्थापित कर नहाय-खाय का प्रसाद बनाया। इसे ग्रहण करने के बाद अब शनिवार को खरने का आयोजन होगा। इसमें दिनभर व्रत रहने के बाद व्रती शाम को खीर-पूड़ी का प्रसाद बनाते हैं, जिसे आसपास के लोगों में वितरित किया जाता है। फिर 36 घंटे का उपवास रख सूर्य भगवान की उपासना की जाएगी। रविवार की शाम डूबते और सोमवार को प्रात: उगते सूरज की उपासना के साथ चार दिनी महापर्व संपन्न होगा। इससे पहले श्रद्धालुओं ने जगह-जगह छठ घाटों की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

- असंध रोड छठ घाट की सफाई का कार्य पूर्ण, लगे टेंट
असंध रोड थर्मल रजवाहे पर पूर्वांचल वासी हर साल छठ घाट बनाते हैं, लेकिन घाट पक्का न होने के कारण जंगली खरपतवार का अंबार लगा रहता है। पूर्वांचल मीडिया प्रमुख चंदन चौहान ने बताया कि असंध रोड रजवाहे पर राम राज्य संस्था ट्रस्ट हर साल व्यवस्था और देखरेख का कार्य करती है। राम राज्य संस्था के अध्यक्ष रमेश चौधरी ने बताया कि सिंचाई विभाग और नगर निगम ने सफाई में पूरा योगदान दिया है। लाइट की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनएफएल में घाटों की सफाई का काम पूरा
छठ पूजा के लिए एनएफएल के पास घाटों पर भी साफ-सफाई की गई। इन घाटों पर छठी मैया की स्थापना की गई। संगठन के सदस्य विभिन्न छठ घाटों पर स्थापित छठी मैया को सजाएंगे। साथ ही घाटों पर रोशनी, पानी, पार्किंग, श्रद्धालुओं के छठ घाटों तक आने-जाने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed