फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahapanchayat will be held soon for the ownership of land in Yamuna Khadar

Panipat News: यमुना खादर में जमीन की मलकियत के लिए जल्द करेंगे महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat will be held soon for the ownership of land in Yamuna Khadar
सनौली। यमुना नदी से सटे सनौली, बापौली, समालखा के 60 के लगभग गांवों के किसान अपनी मांग पूरी करवाने के लिए जल्द ही महापंचायत करेंगे। किसान यमुना खादर की शामलात जमीन को मलकियत करने की मांग के लिए महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना सुधार समिति प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल ने महापंचायत के लिए सनौली खुर्द सहित दर्जनों गांवों में दौरा किया और किसानों को इस महापंचायत में आने का न्योता दिया। उन्होंने किसानों, मजदूरों, पंचायत में सभी गांवों के सरपंचों, पूर्व सरपंचों, नंबरदारों, चौकीदारों व मौजिज लोगो को यमुना खादर की शामलात जमीनों को लेकर मलकियत कराने की सरकार से पुरजोर मांग को लेकर शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

रतन सिंह रावल ने बताया कि यमुना से सटे अनेक गांवों के हजारों एकड़ जमीन शामलात देह की होने पर उन्हें बाढ़ से बर्बाद फसलों के मुआवजा सहित जमीन पर ऋण आदि कोई सुविधाएं नही मिलने से किसान परेशान है जबकि वर्षों से इस जमीन पर उनके पूर्वज खेती करते आ रहे हैं। उनकी इस शामलात जमीनों को मलकियत करने की सरकार से मांग के लिए एक विशाल महापंचायत की जाएगी। सीएम, स्पीकर से मिलकर समस्या बताएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed