फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahapanchayat of six villages in Ugrakhedi, 300 farmers will leave from every village on 5th September

उग्राखेड़ी में छह गांवों की हुई महापंचायत, 5 सितंबर को हर गांव से रवाना होंगे 300 किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of six villages in Ugrakhedi, 300 farmers will leave from every village on 5th September
पानीपत। गांव उग्राखेड़ी में हुई महापंचायत के दौरान मौजूद ग्रामीण । - फोटो : Panipat
पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर रविवार को गांव उग्राखेड़ी में मलिक खाप की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें गांव उग्राखेड़ी, राजाखेड़ी, नांगलखेड़ी, रिसालू, कुटानी और निंबरी के किसान शामिल हुए। महापंचायत में पांच सितंबर को हर गांव से 300 किसान मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता छह गांवों के प्रधान राजकुमार मलिक ने की। मौके पर करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। महापंचायत में मलिक खाप से 100 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। हर गांव से 2 बस और 20 गाड़ियां शामिल होंगी। किसान सभी गांवों की बसें और गाड़ियों के एक जगह पर आने के बाद 5 सितंबर की सुबह मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भी 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर जाने की रणनीति तैयार कर रहा है। पानीपत का चढ़ूनी, रतन मान ग्रुप और टिकैत ग्रुप गांव-गांव जाकर लोगों से बात कर रहा है। किसान यूनियन, चढू़नी के प्रधान सुधीर जाखड़ ने बताया कि अलग-अलग गांवों से सैकड़ों की संख्या में लाखों किसान मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed