{"_id":"678c0f56caa2375ca4027a20","slug":"mahants-were-locked-in-rooms-and-donation-boxes-were-uprooted-panipat-news-c-244-1-pnp1007-130796-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महंतों को कमरे में बंद कर दानपात्र उखाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महंतों को कमरे में बंद कर दानपात्र उखाड़े
विज्ञापन
सनौली। यमुना बाॅर्डर सनौली पुलिस नाके के पास हनुमान मंदिर से दो दानपात्र चोरी हो गए। चोर मंदिर के महंत के कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर दान ले उड़े। सुबह मंदिर के सेवक कृष्ण कुमार ने बंद महंतों को बाहर निकाला। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में रोष उत्पन्न हो गया है।
मंदिर के महंत बाबा जमनानाथ और महंत धर्मनाथ ने बताया कि मंदिर में रात के समय चोर दो दानपात्रों को उखाड़ कर ले गए। चोरों ने पहले मंदिर में बने कमरे में सो रहे महंतों के कमरे को बंद कर दिया। उसके बाद चोर दानपात्रों को तोड़ कर ले गए। यमुना पुल के नीचे दोनों दानपात्रों का ताला तोड़ा गया और उसमें रखी दान की राशि चुरा ली गई। चोरों ने यमुना पुल के नीचे एक ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ कर वहां से से भी सामान चुरा लिया। सुबह मंदिर आए सेवक कृष्ण कुमार ने बंद कमरे की कुंडी खोली और महंतों को बाहर निकाला। बाहर निकलने के बाद महंतों ने मंदिर के दानपात्रों को देखा तो वे वहां नहीं थे। चोर दानी राशि को प्राप्त करने के लिए दानपात्रों को ही उखाड़ कर ले गए।
तलाश करने के बाद दोनों दानपात्र यमुना पुल के नीचे ताला टूटे हुए मिले। इस समय मंदिर में कई सेवक व श्रद्धालु भी पहुंचें। चोरी की घटना को लेकर श्रद्धालुओं में भी रोष बना हुआ हैं। इससे पहले भी मंदिर के दानपात्र चोरी होने की घटना हो चुकी हैं।