फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lur dance along with choreography and Haryanvi pop songs will be the main attractions.

Panipat News: लूर नृत्य के साथ कोरियोग्राफी और हरियाणवी पॉप सॉंन्ग होंगे मुख्य आकर्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
Lur dance along with choreography and Haryanvi pop songs will be the main attractions.

विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में करनाल जोन के युवा महोत्सव का सोमवार को आगाज होगा। इसमें जोन के 82 कॉलेजों के 2200 प्रतिभागी 41 विधाओं में प्रस्तुति देंगे। पहले दिन लूर नृत्य, कोरियोग्राफी और पॉप सॉन्ग हरियाणवी आकर्षण का केंद्र होंगे। महोत्सव के लिए दो मंच बनाए गए हैं। पहले दिन पांच मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगेगी। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि करनाल जोन का 46वां क्षेत्रीय युवा महोत्सव सोमवार को शुरू होगा। मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा होंगे। विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, उद्यमी पवन बंसल, अतुल मित्तल, कश्मीरी सिंगला और विजय जैन होंगे। सायंकालीन सत्र में पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा मुख्यातिथि और द पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के संस्थापक ओपी शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। 17 अक्तूबर को प्रात:कालीन सत्र में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह, समाजसेवी वेद पालीवाल, डॉ. पंकज मुटनेजा होंगे।
विज्ञापन

सायंकालीन सत्र में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि सीटीएम राजेश सोनी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुचिस्मिता और समाजसेवी पवन गर्ग होंगे। 17 अक्तूबर को सुबह के सत्र में मुख्यातिथि पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज होंगे। विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रसाद और आर्य समाज बड़ा बाजार पानीपत के प्रधान अजय कुमार गर्ग होंगे। समापन समारोह के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया होंगे। विशिष्ट अतिथि चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के उप निदेशक डॉ. गुरचरण सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह मंचों पर होंगी प्रस्तुतियां
युवा महोत्सव में छह मंच बनाए जाएंगे। मंच-एक पर पहले दिन शुभारंभ के साथ कोरियोग्राफी, लूर नृत्य, पॉप सॉंग हरियाणवी और ग्रुप सांग सामान्य की प्रस्तुति रहेगी। दूसरे मंच पर क्लासिकल डांस सोलो, सोलो डांस हरियाणवी (महिला), सोलो डांस हरियाणवी (पुरुष), माइम और संस्कृत ड्रामा होगा। तीसरे मंच पर फॉक सांग हरियाणवी (सोलो) फोक सांग जनरल, लाइट वोकल इंडियन और क्लासिकल वोकल सोलो की प्रस्तुति रहेगी। पहले दिन चार नंबर मंच पर कोई प्रस्तुति नहीं होगी। पांच नंबर मंच पर ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली होगी। छह नंबर मंच पर क्विज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed