फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   LPU Phagwara won the North John Inter University Women's Cricket Competition. LPU Phagwara became the winner of the North John Inter University Women's Cricket Competition.

Panipat News: एलपीयू फगवाड़ा ने जीती नार्थ जॉन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता पर एलपीयू फगवाड़ा बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
LPU Phagwara won the North John Inter University Women's Cricket Competition. LPU Phagwara became the winner of the North John Inter University Women's Cricket Competition.
नार्थ जोन महिला क्रिकेट टूर्नामेंट मेंट्राफी लेते विजेता टीम । संवाद
इसराना। गीता यूनिवर्सिटी नौल्था में आयोजित नार्थ जॉन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में एलपीयू (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी) फगवाड़ा की टीम विजेता बनी । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एलपीयू फगवाड़ा की टीम ने एमडीयू रोहतक की टीम को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

समापन समारोह में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी युवा एवं खेल विभाग के सयुंक्त सचिव डॉ. बलजीत सिंह सेखों व गीता यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर अंकुश बंसल ने विजेता टीम को सम्मानित किया। डाॅ. बलजीत सिंह सेखों ने कहा कि देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इस बार एआईयू के लड़कियों के खेल इवेंट में पहली बार इतनी लड़कियों ने हिस्सा लिया है। विभिन्न यूनिवर्सिटी से आई सभी प्रतिभागी बधाई की पात्र हैं।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट के लिए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट की तरह भागीदारी और प्रतियोगिता आयोजित कराने की दिशा में काम कर रही है। भविष्य में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के बाद एशियन क्रिकेट कराने पर विचार कर रही है। जल्द ही महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया की देश भर एआईयू वर्ष भर 225 से ज्यादा इवेंट करवाती है। इसमें विभिन्न खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। इससे पहले डाॅ. बलजीत सिंह सेखों व गीता यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर अंकुश बंसल ने विजेता टीमों के प्रतिभागियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
गीता यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डाॅ. मनोज कुमार गोयल ने बताया कि जीयू में छह से 12 फरवरी को आयोजित की गई। नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रोहतक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 124 रन बनाए। एलपीयू फगवाड़ा की टीम ने 19 ओवर 125 रन बनाकर पांच विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं तीसरे स्थान के लिए कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने नैनीताल की टीम और एचपी यूनिवर्सिटी शिमला की बीच मुकाबला खेला गया। कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए एचपी यूनिवर्सिटी शिमला की टीम ने सात विकेट से मैच जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed