फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lord Vishwakarma created the universe

भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण किया है- विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma created the universe
पानीपत। जिले भर में बुधवार को भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जगह-जगह भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर भंडारे लगाए गए। सुबह हवन यज्ञ करने के बाद भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई तत्पश्चात लंगर का आयोजन किया। वहीं गोहाना रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में पंडित नेतराम कौशिक द्वारा हवन यज्ञ कराया। जिसमें मुख्य अतिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज एवं नगर निगम मेयर अवनीत कौर रही। अध्यक्षता सभा के प्रधान रघुवीर धीमान ने की। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्षद पवन गोगलिया, पार्षद पति अशोक छाबड़ा, समालखा नपा पार्षद रेनू धीमान व भाजपा मंडल प्रधान सुनील कंसल पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण किया है। आज हिंदुस्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। जिसमें विश्वकर्मा समाज के एक-एक बच्चे का योगदान है। उन्होंने गोहाना रोड पर भगवान श्री विश्वकर्मा द्वार बनाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि शीघ्र ही नगर निगम की बैठक में यह प्रस्ताव लाया जायेगा। जिसे सर्वसम्मति से पास करवाकर द्वार निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कि दो माह में गोहाना रोड के निर्माण का कार्य पूरा हो जायेगा। जिसके डिवाइडर पर पेड़ व फैंसी लाइटें लगाई जाएगी। वहीं मेयर अवनीत कौर ने कहा कि तरक्की उन्नति के दाता भगवान श्री विश्वकर्मा जी हैं। आज उन्हीं की बदौलत हमारा समाज देश में तरक्की कर रहा है। कोई भी समाज शिक्षा की सीढ़ी पर चढ़कर ही आगे बढ़ सकता है इसलिए बच्चों को आधुनिक शिक्षा दिलवाएं। नांगल खेड़ी के धामू परिवार की लंगर व्यवस्था पर उन्हें विशेष रूप से सम्मान किया गया। वहीं डॉ. राजकुमार जांगड़ा की पत्नी विमला देवी के सिंहपुर सिठाना गांव में निर्विरोध पंच चुने जाने, दिव्यांग अमित जांगड़ा, ठेकेदार नंद किशोर, पप्पू, बिशम्बर, रोशन लाल धीमान बबैल, सब इंस्पेक्टर राजेश धीमान, सरदार मोहन जीत सिंह आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद-
इस अवसर पर संरक्षक विनोद पांचाल, रोशन लाल धीमान, डा.राजकुमार जांगड़ा, प्रधान रघुबीर धीमान, रमेश धीमान, रामकुमार बापौली, राजकुमार पांचाल माजरी, रामकरण जांगड़ा, जगदीश जांगड़ा, सुरेंद्र धीमान, अनिल धीमान एडवोकेट, सुभाष जांगड़ा, अंतू राम धीमान, परमानंद धीमान, रामपाल जांगड़ा, दिनेश धीमान, अजय जांगड़ा, महिला प्रधान सरोज जांगड़ा व राजेंद्र मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed