फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lord Hanuman, overcome the pits of carelessness!

Panipat News: लापरवाही के गड्ढों से पार पाओ हनुमान जी!

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lord Hanuman, overcome the pits of carelessness!
पानीपत। राम भक्त हनुमान को शहर की खस्ताहाल सड़कों पर एक बार फिर परीक्षा देनी होगी। दशहरा पर शहर से सैकड़ों हनुमान स्वरूपों की यात्राएं निकलने जा रही हैं, जो रावण दहन के लिए दशहरा मैदान तक जाती हैं। ये हनुमान स्वरूप नंगे पैर शहर की गलियों और सड़कों का भ्रमण करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम प्रशासन शहर की खस्ताहाल सड़कों के गड्ढे नहीं भरवा सका है। इस बार फिर से हनुमान स्वरूपों को इन टूटी सड़कों पर ही चलना होगा।
विज्ञापन

शहर में जहां भी रावण दहन के कार्यक्रम होते हैं, उस जगह की सड़कों की हालत खराब है। देवी मंदिर एरिया में ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल हैं। दशहरा पर देवी मंदिर में मेला लगता है, जहां रावण दहन होता है। तहसील कैंप एरिया के ज्यादातर हनुमान स्वरूप इसी देवी मंदिर मैदान में आते हैं। इससे आगे सेक्टर 13-17 मैदान में भी दशहरे पर रावण दहन पर सैकड़ों हनुमान स्वरूप पहुंचते हैं। बरसत रोड से लेकर नूरवाला और वार्ड एक की ओर बिचपड़ी साइड भी सड़कें कई जगह टूटी हैं।
विज्ञापन

यही हाल पुराने शहर का भी है। सनौली रोड, किला, पुरानी सब्जी मंडी, सेक्टर 11-12 के हनुमान स्वरूप सेक्टर-25 दशहरा मैदान तक जाते हैं। ये सभी गंगापुरी रोड से होते हुए सेक्टर 11-12 से निकल कर सेक्टर 25 तक पहुंचते हैं। गंगापुरी रोड से लेकर सेक्टरों की सड़कों की हालत भी खस्ता है। इनके अलावा मॉडल टाउन में शिवाजी स्टेडियम के पास शिवाजी मार्केट का मुख्य मार्ग भी खस्ताहाल है। यहां सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ी गई थी, जो अब तक नहीं बनाई गई। असंध रोड, कच्चा कैंप, मॉडल टाउन, विराट नगर के हनुमान स्वरूप शिवाजी स्टेडियम तक पहुंचने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर पैचवर्क करवाने, इनके सुधार के लिए एक सप्ताह पहले शहरवासियों ने निगम अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। इसमें विशेष तौर पर गंगापुरी रोड के सुधार की बात रखी गई थी, जिस पर अधिकारियों ने तर्क दिया था कि उन्होंने इस रोड को बनाने के लिए निविदा लगाई है, जो प्रक्रिया में है। शहरवासियों ने तर्क दिया कि अगर यह निगम के बस की बात नहीं है तो वे इसकी अनुमति शहर के लोगों को दें। वे खुद चंदा एकत्र कर सड़क की मरम्मत करवा देंगे।

शहर की सड़कों, नाले-नालियों, पुलिया आदि कार्यों की आपातकालीन स्थिति में मरम्मत या पैचवर्क के लिए निगम ने चार एजेंसियों को सूचीबद्ध किया गया है। इनसे मरम्मत का काम करवाया जाता है। अगर शहर में इस प्रकार के काम की आवश्यकता है तो निगम को शिकायत देकर सड़कों को ठीक कराया जाएगा।
- अजय छौक्कर, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed