{"_id":"d192360ce1fe71cd61702e63549eb994","slug":"loot-on-gun-point-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लूटपाट और गाड़ी से पचास हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े लूटपाट और गाड़ी से पचास हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दिनदहाड़े थाना चांदनी बाग से मात्र दो सौ मीटर दूरी पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का देकर 25 हजार रुपये लूट लिए और मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत विजिलेंस कार्यालय के नीचे खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का शीशा तोड़कर 50 हजार की नकदी चोरी कर ली।
बदमाशों ने दोपहर के वक्त सेक्टर-25 और शाम के वक्त मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत वारदात को अंजाम दिया। एक ही दिन में लूट और चोरी की वारदात और आरोपियों के हाथ तक न लगने पर पुलिस की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दोनों थानों चांदनी बाग और मॉडल टाउन ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना चांदनी बाग से मात्र दो सौ मीटर दूसरी पर डेज होटल के साथ पंजाब नेशनल बैंक से निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का देकर बैग में रखे 25 हजार झपटकर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या दो बताई और दोनों अपाची मोटरसाइकिल पर सवार थे। थाना चांदनी बाग पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ की। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
मामला वीरवार दोपहर का है। सेक्टर-25 डेज होटल के साथ स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर 75 वर्षीय बलदेव दास अजमेरा के हाथ से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश बैग झपट ले गए। पुलिस थाना क्षेत्र की नाकाबंदी की।
बलदेवदास अजमेरा ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-25 में रहता है और वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक से 25 हजार रुपये निकलवाए थे। उसने पैसे थैले में डाल लिए और वह अपने घर जा रहा था। इसी समय अपाची मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उनमें से एक युवक ने उसको धक्का दे दिया। वह उसके हाथ से बैग लेकर फरार हो गए।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसकी बयानों के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
दूसरी वारदात थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत विजिलेंस कार्यालय के बाहर हुई। बदमाश कार्यालय के बाहर खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सेक्टर-25 निवासी अमन ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में वीरवार को विजिलेंस कार्यालय में आया था।
उसने इससे पहले एचडीएफसी बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। वह पैसों को गाड़ी में रखकर विजिलेंस कार्यालय में चला गया। वह अपना काम निपटाकर वापस आया तो उसको गाड़ी का शीशा टूटा मिला। उसने गाड़ी खोलकर देखी तो उसमें रखे 50 हजार रुपये चोरी मिले। उसने थाना मॉडल टाउन पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उसके बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
जिला पुलिस शहर समेत पूरे जिले की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का दावा कर रही है, इन सबके बीच भी लूट और चोरी की लगातार वारदात हो रही है। बीते दिन सनौली रोड पर गारमेंट दुकानदार सोनू के साथ लूटपाट हो गई थी। बाइक सवार दो बदमाश सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आए और पिस्तौल के बल पर 10-11 हजार रुपये लूट ले गए। थाना चांदनी बाग पुलिस में मुकदमा दर्ज है।
शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं और दिन और रात के समय गश्त की जा रही है। चांदनी बाग और मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत दो वारदातों की सूचना मिली है। पुलिस ने दोनों में मौका देख लिया है और बयान दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों मामलों का जल्द ही खुलासा कर देगी।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस