{"_id":"67f5929024d20b07e4007b7a","slug":"lookout-circular-will-be-issued-against-the-main-conspirator-sitting-in-america-panipat-news-c-244-1-sknl1016-134946-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अमेरिका में बैठे मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ जारी होगा लुकआउट सर्कुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अमेरिका में बैठे मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ जारी होगा लुकआउट सर्कुलर
विज्ञापन
पानीपत। आर्यन हत्याकांड का खुलासा करने के बाद पुलिस ने अब मुख्य साजिशकर्ता पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। अमेरिका में बैठे मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ पुलिस लुक आउट सर्कुलर जारी कराएगी। साथ ही आरोपी को पूछताछ के लिए जल्द ही भारत लाया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि बीते 26 मार्च को मांडी गांव में घर से बुलाकर आर्यन की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि आर्यन के चचेरे भाई साहिल ने अमेरिका में बैठकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस का दावा था कि साहिल ने प्रॉपर्टी के लालच में आर्यन की हत्या कराई थी। उसने आरोपियों को भी पैसे देने का लालच दिया था। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग काे भी गिरफ्तार किया था। नाबालिग को दो लाख रुपये और एक नए फोन का लालच दिया गया था।
आरेापियों से पूछताछ के बाद अब पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक साहिल का लुक आउट सर्कुलर जारी कराया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ के लिए उसे भारत लाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बॉक्स
यह हुई थी वारदात
बीते 26 मार्च को आर्यन को घर से बुलाकर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई थी। आर्यन को एक नाबालिग आराेपी के माध्यम से बुलाया गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक नाबालिग आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
वर्जन
आर्यन हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी का लुक आउट सर्कुलर जारी कराया जाएगा। साथ ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
-लोकेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
-- -- -- --