फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Long distance trains started getting late, passengers are in trouble

Panipat News: लंबी दूरी की ट्रेनें होने लगीं लेट, यात्री बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Long distance trains started getting late, passengers are in trouble
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों ट्रेनें यात्रियोंं को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाती हैं। धुंध के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। जिसको लेकर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोजाना एक दर्जन ट्रेन लेट होने की वजह से वे अपने गंतव्य तक निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। इसमें अपलाइन की ट्रेनों को देखा जाए तो रोजाना ट्रेनें लेट होकर स्टेशन तक पहुंचती हैं।
विज्ञापन

पानीपत से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर गाड़ी का पानीपत से चलने का निर्धारित समय 10:01 बजे का होता है। लेकिन वह वीरवार को 11:32 बजे पानीपत स्टेशन पर पहुंची। 11:36 पर उसे पानीपत से कुरुक्षेत्र की ओर रवाना किया गया। यह पैसेंजर गाड़ी 1:13 मिनट की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची। दूसरी पानीपत से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर गाड़ी का निर्धारित समय 10:34 बजे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 11:09 बजे पानीपत स्टेशन पर पहुंची। 11:15 पर उसे पानीपत से कुरुक्षेत्र की ओर रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 12:23 बजे का निर्धारित किया गया है। वह 12:56 बजे पानीपत स्टेशन पर पहुंची और उसे 1:00 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:22 बजे का निर्धारित किया गया है। वह 3:11 बजे पानीपत पहुंची और 3:20 पर उसे यहां से रवाना किया गया। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:29 का तय किया गया है। वह 4:50 पर पानीपत स्टेशन पर पहुंची और 10 मिनट के बाद उसे रवाना किया गया। डाउन लाइन की ट्रेनें भी काफी देरी से अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच रही हैं।

पानीपत से चलकर अंबाला जाने वाली पैसेंजर गाड़ी का समय 7:54 बजे का तय किया गया है। वह 8:28 बजे पानीपत पहुंची और 8:30 बजे पानीपत से अंबाला की ओर रवाना हुई। सचखंड एक्सप्रेस पानीपत पहुंचने का समय 1:55 बजे का तय किया गया है। वह 3:26 बजे पानीपत पहुंची और 3:39 बजे पानीपत से रवाना हुई। ऐसे ही दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कई जगह धुंध अधिक होने के कारण ट्रेनें अपने गंतव्य तक समय सारिणी के अनुसार नहीं पहुंच पा रही है। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed