फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Locks of house broken, jewellery, Australian dollar stolen

Panipat News: मकान के ताले तोड़ जेवर, ऑस्ट्रेलियन डॉलर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Locks of house broken, jewellery, Australian dollar stolen
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। चोरों ने सेक्टर 11 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान के ताले ताेड़कर छह लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर व 30 हजार रुपये के ऑस्ट्रेलियन डॉलर चोरी कर लिए। वारदात के वक्त मकान मालिक पत्नी के इलाज के लिए करनाल गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत सेक्टर 11 स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि उसकी बीमार पत्नी का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में इलाज चल रहा है। वह सात फरवरी को परिवार के साथ अस्पताल में गया था। मकान का ताला लगा था। सोमवार सुबह उसके पड़ोसी ने उसे कॉल कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। इस पर वह तत्काल मकान पर आया। मकान में सामान बिखरा हुआ था। कमरे में अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन

जांच करने पर अलमारी से सोने की दो चेन, दो हजार, छह अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चार जोड़ी कान के टोपस व 30 हजार रुपये के ऑस्ट्रेलियन डॉलर चोरी मिले। चोरी गहनों की कमी लगभग छह लाख रुपये है। उसने इसकी सूचना चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात पर मामले में केस दर्ज किया। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed