{"_id":"67798dd4f80245b9ba004aa7","slug":"local-people-are-facing-problems-regarding-basic-facilities-in-tdi-panipat-news-c-244-1-pnp1006-130080-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टीडीआई में मुलभूत सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टीडीआई में मुलभूत सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
पानीपत। टीडीआई में लोगों को मुलभूत सुविधाओं के लिए अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनसे टीडीआई के टैक्स और अन्य बिल तो समय पर ले लिए जाते है लेकिन कहीं कोई सुविधा उन्हें प्रदान नहीं की जा रही है। जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। टीडीआई में अंदर ब्लॉक वाली सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। जिससे स्थानीय लोगाें को परेशानी हो रही है। सारी जगह बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। जहां अनेक प्रकार के जीव पैदा होकर लोगों के घरों में घुस रहे है। यहां तक की कहीं भी स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगी हुई है।
टीडीआई सी ब्लाॅक निवासी डॉ. विनोद, मुकेश, सूबेदार मुल्तान, जगदीश, संदीप, सतपाल, विनोद मुन्जाल, योगेश, हरिराम व अमित चौधरी ने बताया कि सीवर की समस्या भी काफी समय से बनी हुई है। सीवर के ओवरफ्लो होने से सारा गंदा पानी सडकों पर आ जाता है। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो जाती है। यहां के स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यही मांग की है। टीडीआई को नगर निगम में जोडा जाए। साथ ही लोगों को मुलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए। कई बार तो स्कूल में जाने वाले बच्चे इसमें गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। हर तरफ गंदगी फैली होने से स्थानीय लोग बीमारी का शिकार हो रहे है।
जितने भी प्लॉट खाली पडे है। उनमें ज्यादा मात्रा में गंदगी पड़ी है। यहां बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। टीडीआई के प्रबंधन के द्वारा किसी प्रकार का कोई सुधार अमल में नहीं लाया जा रहा है। सबसे बडी समस्या सुरक्षा की है। यहां सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी तक का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों कोे किसी भी समय हादसा हो जाने का खतरा लगा रहता है। सड़कों की हालत ऐसी बनी हुई है। बारिश के आ जाने से सडकों पर भारी मात्रा में कीचड़ जमा हो जाता है। पैदल लोगों का यहां से निकलना हो जाता है।