{"_id":"88399eebebacc6d057c708d050227585","slug":"lively-markets-spot-place-deposits","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में रौनक, जगह-जगह जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में रौनक, जगह-जगह जमा
कैथ्ाल
Updated Sat, 02 Nov 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में दीपावली के अवसर बाजार दिन भर गुलजार रहे। लोगों ने जमकर
विज्ञापन
मिठाइयां, उपहार सहित अन्य सामान खरीदे। खरीदारों की भीड़ के कारण अधिकतर
बाजार जाम रहे।
पटाखों की बिक्री के लिए चंदाना गेट, जाट स्कूल व हुडा ग्राउंड में स्टाल लगाए गए है। करीब सैकड़ों स्टाल लगी है। प्रत्येक पटाखा स्टाल पर करीब 2 से 3 लाख रुपये के पटाखे रखे हैं। पटाखा स्टाल संचालक मोहन कुमार, प्रयाग कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्टाल पर करीब 2 से 3 लाख रुपये के पटाखे रखे हैं।
उन्होंने बताया कि उनके पास दस से लेकर 10 हजार रुपये तक के पटाखे हैं। इसमें कई पटाखे आसमान में जाने के बाद करीब 30 से 50 बार तक फटते है। उन्होंने बताया कि अनार करीब पांच से दस मिनट तक भी चलते है। उन्होंने बताया कि शहर के युवाओं का पटाखे खरीदने का रूझान काफी है।
बाजारों में हुई खूब खरीददारी
सबसे अधिक जाम की स्थिति रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक, कबूतर चौक तक रही। जहां हजारों की संख्या में दिन भर लोगों की आवाजाही रही। इस मार्ग पर बर्तनों, मिट्टी के दीयों एवं बर्तनों, दीपावली को लेकर साज-सज्जा के सामान सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य उपकरणों की खरीद के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
छात्रावास रोड, मेन बाजार, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार, अशोक सिनेमा रोड सहित करीब-करीब सभी बाजारों में पूरा दिन भीड़ उमड़ी रही। इसके अलावा मुख्य मार्गों में छात्रावास रोड से लेकर पिहोवा चौक, क्वालिटी चौक से पिहोवा चौक, अंबाला रोड सहित अन्य मार्गों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। लोगों ने मिठाइयां, उपहार, बर्तन, कपड़े, गहने सहित अन्य सामान की खरीददारी की।
सड़क पर बर्तन, क्रोकरी, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा की दुकानों के साथ सड़क पर भी लोगों ने अपने दुकानें लगा रखी थी। दुकानों के अलावा इस मार्ग पर दीपावली के लिए दीयों की दर्जनों दुकानों सजी हुई थी, लोग फुटपाथ भी सामान रख कर बेच रहे थे। इसी के साथ पोस्टर, प्लास्टिक का सामान, खेल-खिलौने, रंग बिरंगी मोमबत्तियां, रंगीन दीए, घर को सजाने के लिए बिजली की लड़ियां, कंडील, झूमर, कागज व प्लास्टिक के वेलकम, हैप्पी दीवाली, शुभ-लाभ के स्टीकर आदि की दुकानें भी लगी हुई थी।
हिंदू कन्या स्कूल में दिवाली पर प्रतियोगिता
हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की सभी छात्राओं ने अपनी कक्षाओं को सजाया। दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में सभी छात्राओं ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाई और एक दूसरे को बधाई दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्राओं को सबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार सुरक्षित ढंग से मनाएं। इस अवसर पर प्रधान प्रवीण चौधरी व मैनेजर सुनील चौधरी, राजीव चौधरी भी उपस्थित थे।
रंगोली प्रतियोगिता में कृतिका व रितिका प्रथम
सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में में लायंस क्लब कैथल रॉयल की ओर से दीपावली के अवसर पर रंगोली, दीप मेकिंग, कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में कृतिका नागल और रितिका अरोड़ा प्रथम, अंजली द्वितीय तथा पारूल असीजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड में हरमित, भविक जैन तथा रवि पूनिया ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र ग्रोवर ने कहा कि कैथल रॉयल क्लब के इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है।
उत्साह से साथ मिलाया दीपावली पर्व
दीपावली के अवसर पर ओम प्रभा जैन सीनियर मॉडल स्कूल कैथल के बच्चों ने अपनी कक्षा के कमरों को सजाया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डीम्पी, दिनेश, रजत, विभू, बालाजी, काजल, अमन, पुनीत, मंदीप, मुस्कान, खुश्बू आदि ने भाग लिया।
प्राईमरी कक्षाओं में प्रीति, सलोनी, चंदा, गुनगुन व मुस्कान ने विशेष भूमिका निभाई। लक्ष्मी जिंदल, सुमन सचदेवा, मधुबाला, गीता, तरूण बंसल, जोगिन्द्र सिंह, योगेश कुमार, तरूण बंसल ने विशेष सहयोग दिया। प्रधान मोहन बहादुर खुरानिया ने सभी स्टाफ के सदस्यों को उपहार व मिठाई दी।
सरस्वती स्कूल में मनाया दीपावली उत्सव
राजौंद के सरस्वती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से दीपावली का पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य आर के देश वाल की देखरेख में हुआ। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य देशवाल ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बच्चों ने ली ग्रीन दिवाली बनाने की शपथ
पटेल नगर स्थित ओएसडीएन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल महीपाल कौशिक ने की। उन्होेंने सभी स्कूली छात्रों से आह्वान किया कि वे अबकी बार दीपावली पर पटाखे न चलाएं। उन्होंने कहा कि एक तो पर्यावरण प्रदूषण वैसे ही बढ़ रहा है दूसरा अगर हम पटाखे चलाएं तो प्रदूषण और भी अधिक होगा। पटाखों से पर्यावरण प्रदूषण के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण भी होता है जो मनुष्य के लिए घातक है।
कौशिक ने इसके बाद सभी बच्चों को पटाखे रहित दीपावली मनाने की शपथ भी दिलाई। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में रंगोली सजाई। इस मौके पर उनके साथ पूनम देवी, रेखा रानी, विक्रम सिंह, आशु रानी, मुकेश कुमार, शमशेर सिंह, रेनू रानी, सहित विद्यालय का शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ भी उपस्थित था।
जिंदल ने दी दीपावली की बधाई
सांसद नवीन जिंदल ने हरियाणा वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कामना की है कि दीपों का यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए। प्रकाश का यह महोत्सव उल्लास, आपसी सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक है।
जिन्दल हाउस के अनुसार सांसद नवीन जिन्दल ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई देते हुए पूरे प्रदेश में खुशहाली और अमन की कामना की है।