फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Live with the Gita, learn the way of life: Swami Gyananand

जिओ गीता संग, सीखो जीने का ढंग : स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Live with the Gita, learn the way of life: Swami Gyananand
पानीपत। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता हमें जीवन जीने की सच्ची दिशा प्रदान करती है। जब मनुष्य गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतार लेता है, तब वह हर परिस्थिति में आनंदित रहना सीख जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने ये उद्गार प्राचीन श्री देवी मंदिर में शुक्रवार से जन सेवा दल और जन सेवा दल अपना आशियाना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्य गीता सत्संग के पहले दिन कहे। इसमें भक्ति, सेवा और आत्मिक शांति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सत्संग से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैंकड़ों महिलाओं ने कलश धारण किया। गीता को रथ पर सजाया गया था। हरिद्वार से महंत अरुण दास महाराज, राधे-राधे महाराज, ब्रह्म ऋषि श्रीनाथ महाराज, नरेश आनंद महाराज शामिल हुए। दल के महासचिव चमन लाल गुलाटी ने बताया कि शोभायात्रा राम चौक से शुरू हुई और यात्रा में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज समेत सभी महाराज गीता को साथ लेकर पैदल चलें। रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर संतों का स्वागत किया। युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि दल के सदस्यों ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज को सम्मानित किया। सतीश गोयल, चंद्रशेखर शर्मा, विभु पालीवाल, एसपी बंसल, रविंद्र सैनी, वेद पाराशर, प्रीतम गुर्जर, किशन रेवड़ी, प्रमोद कुमार आहूजा व हरीश खुराना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed