फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   List of unrecognised schools released

Panipat News: बिना मान्यता वाले स्कूलों की सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
List of unrecognised schools released
बीईओं कृष्णा खत्री। संवाद
सनौली। बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खुलने के मामले सनौली-बापौली, जलालपुर, रिशपुर, गढ़ी बैसक व पसीना सहित क्षेत्र के अनेक गांवों में सामने आ रहे हैं। शिक्षा विभाग बीईओ बापौली-सनौली ने बगैर मान्यता वाले स्कूलों की तैयार सूची जारी की है। सूची के माध्यम से वे अभिभावकों को सचेत कर रहे हैं कि ब्लॉक के करीब 24 स्कूल बगैर मान्यता हैं। इनमें अपने बच्चों का दाखिला न कराएं ये स्कूल कभी भी बंद हो सकते हैं। इससे बीच में ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही सनौली-बापौली क्षेत्र में बगैर मान्यता वाले स्कूल घरों व चौपालों में नियमों को ताक पर रखकर सरेआम चलाए जा रहे हैं। अभी तक शिक्षा विभाग, प्र‎शासन और सरकार का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इन बगैर मान्यता स्कूलों में छोटे-छोटे कमरे, स्कूल में शौचालय नहीं होने के साथ, खेलने के लिए खेल मैदान और सुरक्षा के कोई प्र‎बंध दिखाई नहीं देते हैं। इन पर अगर जल्द ही लगाम नहीं लगाई गई तो इसकी तादाद दिन-प्र‎तिदिन बढ़ती चली जाएगी।
विज्ञापन

बीईओ कृष्णा खत्री ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों का बगैर मान्यता वाले स्कूलों में दाखिला न कराएं, ये कभी भी बंद हो सकते हैं। सनौली-बापौली ब्लॉक में करीब 24 के लगभग बगैर मान्यता वाले स्कूल हैं। जांच करने पर सामने आया है कि उन्होंने संचालक से स्कूल मान्यता संबंधित रिकाॅर्ड दिखाने के लिए कहा तो उनके पास किसी तरह का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। ताकि यह साबित हो सके कि जो स्कूल चल रहे हैं वे मान्यता प्राप्त हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed