फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Liquor contractor gave complaint, those who attacked CIA were demanding monthly

सीआईए पर हमला करने वाले शराब ठेकेदारों से मांग रहे मंथली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Liquor contractor gave complaint, those who attacked CIA were demanding monthly
पानीपत। सीआईए-2 की टीम पर हमला करने वाले बदमाशों पर शराब ठेकेदार ने मंथली मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बदमाशों ने लूटपाट का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर भागे तो बदमाश उनके घर पहुंच गए और उनके भाई से मारपीट एवं लूटपाट की। ठेकेदार ने आरोपियों के खिलाफ ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गंगाराम कॉलोनी निवासी चरणजीत ने बताया कि उसका कच्चा काबड़ी फाटक रोड पर शराब का ठेका है। इस ठेके में देवेंद्र, सचिन राणा, राकेश और उमेश की भी पार्टनशिप है। बुधवार शाम को वह ठेके की छत पर अपने दोस्त संजय उर्फ काला, उमेश, देवेंद्र व विक्की के साथ बैठे थे। उनका पार्टनर सैनी कॉलोनी निवासी राकेश शराब ठेके में कारिदों के पास था। रात नौ बजे अर्जुन नगर निवासी विशाल, कुलदीप नगर निवासी अजीत, गांव करसिंधु निवासी शहनवाज, देव नगर निवासी मोमीन और हरिनगर निवासी साहिल ठेके पर आए। विशाल के हाथ में गंडासी और अजीत के पास पिस्तौल थी। इन्होंने पार्टनर राकेश से उसके बारे में पूछा और सभी ऊपर छत पर ही आ गए। आते ही इन्होंने धमकी दी कि अगर कच्ची फाटक पर ठेका चलाना है तो उन्हें मंथली देनी होगी। इन्होंने शराब ठेके पर लूटपाट की कोशिश भी की। राकेश ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद ये उसके घर गए वहां पर इन्होंने उसकी मां से उसके बारे में पूछताछ की। उसके भाई के साथ मारपीट की और उससे 4500 रुपये लूट लिए। उसने भाई ने कॉल कर उसे पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने अपने भाई का सिविल अस्पताल में इलाज कराकर पुलिस को घटना की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed