फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lining work on Yamuna embankment is incomplete

Panipat News: यमुना तटबंध पर लाइनिंग कार्य अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Lining work on Yamuna embankment is incomplete
सनौली। गांव पत्थरगढ़ में यमुना किनारे बाढ़ बचाओ प्रबंधन के तहत यमुना तटबंध को मजबूत करने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से करीब पौने दो किमी के तटबंध पर लाइनिंग का काम चल रहा है। ठेकेदार द्वारा पहले मिट्टी को समतल करके रेत, बजरी व सीमेंट और उसके ऊपर दो लेयर ईंटों की लगाई जा रही है। ठेकेदार ने तटबंध पर की जा रही लाइनिंग का तकरीबन आधा काम हुआ है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं। वहीं, सोमवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ सतीश व जेई मोहित ने कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पत्थरगढ़ गांव के सरपंच सालिम अहमद व ग्रामीणों ने एसडीओ से कहा कि लाइनिंग के कार्य अभी करीब आधा हुआ है। 30 जून तक यह काम पूरा होना चाहिए था। यदि यमुना में बारिश का पानी ज्यादा आ गया तो लाइनिंग का काम पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए ग्रामीणों ने इस कार्य को दिन-रात श्रमिक लगाकर युद्धस्तर पर जल्द पूरा करने की मांग की है। सिंचाई विभाग के एसडीओ व जेई ने ठेकेदार प्रतिनिधि को लाइनिंग के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसडीओ सतीश ने बताया कि यह काम कुछ देरी से शुरू हुआ था। उनका पूरा प्रयास है कि लाइनिंग का कार्य जल्द पूरा हो सके। इस दौरान लगाई जा रही ईंटों की भी एसडीओ व जेई ने जांच की और ग्रामीणों को बताया कि विभाग के नियमानुसार अच्छी गुणवत्ता की ईंटें लगाई जा रही हैं। अनुमान है कि लाइनिंग के इस कार्य में करीब 15 लाख ईंटें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed