फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lining of Nimbri dumping point built in 12 acres, will be developed in green spot

पानीपत: 12 एकड़ में बने निंबरी डंपिंग प्वाइंट की होगी लाइनिंग, ग्रीन स्पॉट में होगा डेवलप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Lining of Nimbri dumping point built in 12 acres, will be developed in green spot
पानीपत। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार निंबरी डंपिंग प्वाइंट को ग्रीन स्पॉट में बदला जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो चुका है। नगर निगम की टीमें यहां पर सफाई कर रही हैं। वन विभाग को यहां पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्वाइंट पर कितना काम हुआ है, कितना काम बाकी है और कब तक इसको ग्रीन स्पॉट में तब्दील कर दिया जाएगा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यह रिपोर्ट सीपीसीबी को भेजनी है। इसके बाद सेक्टर 25 में ट्रक यूनियन के पास पड़ी कई एकड़ भूमि को ग्रीन स्पॉट में बदलना है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीसी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर कमलजीत सिंह ने गांव निंबरी में डंपिंग प्वाइंट को ग्रीन स्पॉट में बदलने के लिए जन सुनवाई की। यहां लोगों के सुझाव लिए गए। लोगों के सुझाव के अनुसार अब 12 एकड़ में बने निंबरी डंपिंग प्वाइंट की चहारदीवारी की जाएगी। 12 एकड़ की भूमि की लाइनिंग होगी।
विज्ञापन

शहर में अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले दो हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें सेक्टर 25 में ट्रक यूनियन के पास खाली पड़ी भूमि और निंबरी डंपिंग प्वाइंट है। सेक्टर 25 में खाली पड़ी भूमि पर लोग कूड़ा कचरा डालते हैं। यहां से समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता। बरसात होने पर गंदा पानी भूमिगत जल में जाता है। यहां कूड़े में आग भी लगाई जाती है। ऐसे में यहां के लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। ऐसे ही निंबरी डंपिंग प्वाइंट पर भी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निंबरी गांव के लोगों ने जन सुनवाई में डीसी सुशील सारवान व आरओ कमलजीत के सामने अपनी परेशानी बताई। लोगों ने कहा कि समय पर यहां से कूड़ा नहीं उठाया जाता। गांव में मक्खी मच्छर से बीमारियां बढ़ रही हैं। गांव में बदबू का आलम है। इसलिए सफाई होनी चाहिए।

लोगों का सुझाव है, यहां स्वच्छ वातावरण हो : आरओ
जिले में प्रदूषण के बड़े केंद्र के रूप में निंबरी डंपिंग स्टेशन और सेक्टर 25 में खाली पड़ी भूमि को चिह्नित किया गया है। अब इनको ग्रीन स्पॉट में बदलना है। निंबरी डंपिंग स्टेशन की साफ सफाई, वहां गड्ढों को भरने और स्वच्छता लाने के लिए लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को निंबरी गांव में जन सुनवाई हुई है। यहां के लोग गंदगी, बदबू और मक्खी मच्छर से परेशान हैं। लोगों की मांग है कि इसे ग्रीन स्पॉट में बदलकर स्वच्छता लाई जाए।
- कमलजीत सिंह, आरओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed