फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lime of one and a half lakhs as soon as you get the credit card

क्रेडिट कार्ड मिलते ही डेढ़ लाख का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lime of one and a half lakhs as soon as you get the credit card
पानीपत। बलजीत नगर निवासी एक युवक के नए क्रेडिट कार्ड से ठग ने 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने पहले ही दिन कार्ड रिसीव किया और ठग ने चालू का करने का झांसा देकर उससे जानकारी ले ली। कॉल कट होते ही खाते से रुपये कट गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलजीत नगर निवासी सोनू कुमार ने बताया कि वह रिफाइनरी में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उन्होंने गत दिनों पहले एसबीआई में क्रेडिट कार्ड का आवेदन किया था। शनिवार को उन्होंने कार्ड रिसीव कर लिया। रविवार को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। सामने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और नया क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम पर उससे नाम और क्रेडिट कार्ड का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन

इसने बाद में एनी डेस्क नामक एक ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए कहा। उसने एप डाउनलोड की और फोन चालू रखकर किसी दूसरे काम में लग गए। उन्होंने कुछ मिनट बाद फोन चेक किया तो खाते से छह बार में कुल 1.5 लाख रुपये कटने के मैसेज मिले। उन्होंने कॉल बैक किया तो संपर्क नहीं हो पाया। चांदनीबाग थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed