फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Likha became the head, Vadhwa got the responsibility of chairman

Panipat News: लिखा बने प्रधान, वधवा को चेयरमैन की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Likha became the head, Vadhwa got the responsibility of chairman
शहरी विधायक प्रमोद विज के साथ संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा और बाकी व्यापारी। स्रोत 
पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल प्रधान के लिए चल रही खींचतान 13वें दिन खत्म हो गई। शहरी विधायक प्रमोद विज की मध्यस्थता में विभिन्न बाजारों के प्रधानों की मौजूदगी में गौरव लिखा को प्रधान और दर्शनलाल वधवा को चेयरमैन बनाया गया साथ ही संजय वर्मा और विनोद को वाइस चेयरमैन बनाया।
विज्ञापन

मंडल में पहली बार दो नए पद सर्जित किए गए। वहीं प्रधान का कार्यकाल दो साल तक रखने और प्रधान को चेयरमैन का पद देने का फैसला लिया। संयुक्त व्यापार मंडल की प्रधानी के लिए पहली बैठक 11 अप्रैल को हुई थी, इसमें कई बाजारों के प्रतिनिधियों ने दर्शनलाल वधवा को प्रधान बना दिया था।
विज्ञापन

गौरव लिखा इसके विरोध में उतर आए। चेयरमैन समेत 32 बाजारों के प्रधानों ने 18 अप्रैल को असंध रोड पर बैठक कर गौरव लिखा को संयुक्त व्यापार मंडल का प्रधान बना दिया। इस पक्ष ने बैठक 29 प्रधानों के शामिल होने और तीन के फोन पर समर्थन करने का दावा किया था वहीं दर्शनलाल वधवा पक्ष ने 28 बाजारों का समर्थन बताया था। दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे। संयुक्त व्यापार मंडल को फिर से एक बनाने के लिए कई बाजारों के प्रतिनिधियों ने शहरी विधायक प्रमोद विज के साथ संपर्क किया। विधायक के कार्यालय में शुक्रवार सायं चार बजे बैठक रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बैठक में दर्शनलाल वधवा और गौरव लिखा का पक्ष सुनने के बाद सबसे आम राय ली गई, इसके बाद सबकी सहमति से गौरव लिखा को प्रधान घोषित किया तो वहीं दर्शनलाल वधवा को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी। संजय वर्मा और विनोद को वाइस चेयरमैन बनाया। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सभी व्यापारी मिलकर काम करें। इससे बाजार मजबूत होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed