{"_id":"6276d99abede5150663fa13e","slug":"light-remained-in-53-colonies-and-villages-people-were-upset-throughout-the-day-panipat-news-knl1074362193","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 कॉलोनियों व गांवों में रही बत्ती गुल, लोग हुए दिनभर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 कॉलोनियों व गांवों में रही बत्ती गुल, लोग हुए दिनभर परेशान
विज्ञापन
पानीपत। जिले में शनिवार को अलग-अलग 10 से ज्यादा फीडरों पर जेनरेटर मेंटेनेंस सेफ्टी परपज को लेकर चार से 10 घंटे की बिजली कटौती रही। इससे जिलेभर के 53 से ज्यादा गांव और कॉलोनियां प्रभावित रहीं। मई में होने वाले कटौती में यह सबसे बड़ा घोषित कट है। घोषित कट का पता चलने पर कॉलोनी के लोगों और ग्रामीणों ने कम बिजली इस्तेमाल की लेकिन जिन फीडरों पर सुबह आठ से शाम पांच और छह बजे तक बिजली कटौती थी उनको सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाल जाटान गांव में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक बिजली कटौती हुई और 11 केवी छाजपुर, जलमाना, नूरपुर, 33 केवी जलालपुर फीडर में भी सुबह नौ से पांच बजे तक आठ घंटे का बिजली कट रहा। इसी के साथ 11 केवी सनौली, छाजपुर एपी पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। 20 से ज्यादा गांव तो ऐसे थे, जहां आठ से नौ घंटे बिजली कटौती रही। इससे आसपास के 10 से ज्यादा गांवों के लोगों को दिनभर गर्मी में परेशान रहना पड़ा। गांव बाल जाटान के संजय, जितेंद्र और रविश ने बताया कि वह सुबह से बिना पंखे और लाइट के गर्मी से परेशान हैं। कुछ ग्रामीणों ने बिजली दफ्तर पर जाकर शिकायत और रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।
परमिट एक काम अनेक... के तहत 10 से 12 फीडरों पर बिजली का घोषित कट रहा। पानीपत बिजली निगम ने घोषित कट के दौरान अन्य मेंटेनेंस का काम पूरा किया है। बिजली निगम के एसई सुरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि कट के दौरान पानीपत बिजली निगम की टीम ने मिलकर ट्रांसफार्मर की सफाई, खंभों को सीधा करने, पेड़ कटाई और जेनरेटर मेंटेनेंस का काम किया गया ताकि इसके बाद लंबे समय तक इन लाइनों में किसी प्रकार की परेशानी न आए और कट न हों। यह पहल पानीपत बिजली निगम ने ही पूरे हरियाणा में की है, जिससे एक कट के दौरान अनेक मेंटेनेंस काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
132 केवी पावर हाउस से चलने वाले 33 केवी नौल्था, 33 केवी दीवाना फीडर पर सुबह आठ बजे से लेकर 10 बजे तक शटडाउन रहा। इसी के साथ 11 केवी जलमाना, नूरपुर एपी, छाजपुर, 33 केवी जलालपुर फीडर पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक, 11 केवी गोविंद प्रकाश, कुराड, सनौली, अधमी, उग्राखेड़ी, पत्थरगढ़ फीडर पर सुबह नौ बजे से 12 बजे तक शटडाउन रहा। 11 केवी सनौली, पद्मश्री इंडस्ट्री, छाजपुर एपी फीडर पर सुबह आठ बजे से पांच बजे तक, 33 केवी नारायणा फीडर पर सुबह आठ से 12 बजे तक शटडाउन रहा। 11 केवी रामनगर फीडर पर सुबह नौ से 12 बजे तक, 11 केवी एकता विहार यूआर फीडर पर सुबह 10 से 12 और 11 केवी बालजाटान आरडीएस में सुबह नौ से पांच बजे तक शटडाउन रहा।