फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Light drizzle in the morning, disappointment visible on the faces of farmers

Panipat News: सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, किसानों के चेहरों पर छाई रही मायूसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle in the morning, disappointment visible on the faces of farmers
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का सिलसिला वीरवार को भी रहा। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में ठंडक का आभास हुआ। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखकर किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। उन्हें धान की पकी फसल की चिंता सताने लगी। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने लगा और धूप खिल उठी, जिससे किसानों को राहत मिली। वीरवार को अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते अब अगले सप्ताह तक बारिश होने के असार कम रहेंगे और तेज धूप खिलने से फिर से तापमान बढ़ने की संभावना रहेगी। वहीं किसान रमेश कुमार, धर्मवीर सिंह के मुताबिक अब मौसम खुलने से धान की फसल की कटाई का काम हो सकेगा। बारिश होने से अब धान की फसल को नुकसान होता लेकिन अब मौसम साफ होने से जहां धान की कटाई में तेजी आ सकेगी तो वहीं फसल को नुकसान भी नहीं होगा।
विज्ञापन



कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे तेज धूप खिलने के कारण दो से तीन डिग्री पारा भी बढ़ने के आसार बने हुए है। इससे धान की कटाई कर रहे किसानों को फायदा होगा। अब किसान धान की कटाई कर सकेंगे। साथ ही 23 सितंबर को अनाज मंडियों में धान की खरीद भी शुरू हो रही है। बारिश न होने से अनाज मंडी में धान के काम में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed