{"_id":"685dbd78f2a0eee2970c933b","slug":"light-drizzle-brings-relief-from-heat-heavy-rain-expected-tomorrow-panipat-news-c-244-1-pnp1007-139273-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हल्की बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, कल तेज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हल्की बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, कल तेज बारिश के आसार
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पिछले चार दिन से लगातार हल्की बूंदाबांदी हो रही है। वीरवार को इसराना व पानीपत में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में कमी आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को तेज बारिश की संभावना जताई है।
रविवार से रुक-रुक कर शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी वीरवार को सुबह भी जारी रही। इसराना में सुबह साढ़े सात बजे और पानीपत में 11 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। फिर तेज धूप निकलने से मौसम साफ रहा। बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वीरवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हल्की बूंदाबांदी होने से उमस व गर्मी कम हुई जिससे आषाढ़ माह में लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं कुछ क्षेत्रों में मंगलवार रात को तेज बारिश होने से धान की रोपाई के काम में तेजी आई है। किसान में धान को रोपाई तेजी से कर रहे हैं। किसान परढ़ाना निवासी रामकिशन ने बताया कि वह तेज बारिश का ही इंतजार कर रहा था। मंगलवार रात व वीरवार सुबह हुई बारिश से अब वह धान की रोपाई तेजी से प्रवासी मजदूरों से करवा रहा है। क्योंकि धान की फसल को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। यदि शनिवार को भी तेज बारिश होती है तो यह किसानों के लिए वरदान से कम नहीं होगी। हल्की बूंदाबांदी से ज्वार की पैदावार बढ़ गई है। बूंदाबांदी ज्वार की फसल में खाद का काम कर रही है। इससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। शनिवार को तेज बारिश के आसार हैं। अगले पूरे सप्ताह भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 31 से 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
बॉक्स
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
वीरवार 34/28
शुक्रवार 34/27
शनिवार 33/27
रविवार 28/25
सोमवार 29/25
मंगलवार 30/26
बुधवार 31/26