{"_id":"6a1b3b370c2230551409aeff","slug":"light-drizzle-brings-down-the-temperature-with-clear-weather-expected-panipat-news-c-244-1-pnp1007-158095-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई कमी, अब मौसम साफ रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई कमी, अब मौसम साफ रहने के आसार
Sun, 31 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 31 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद
पानीपत। नौतपा के छठे दिन शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह तेज हवाएं चलने और दोपहर में हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
पिछले तीन दिनों में तापमान कुल नौ डिग्री तक कम हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं, जिससे तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
जिले में तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
दिनभर हवा की औसत रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे गर्मी का असर काफी कम महसूस हुआ। सिवाह निवासी नरेश ने बताया कि सप्ताह की शुरुआत में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
शनिवार को मौसम में बदलाव और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई, जिससे लू और गर्मी से राहत मिली है। अब दिन के समय भी लोगों को आवाजाही में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि मौसम सुहावना होने से बाजारों में भी रौनक बढ़ी है। वहीं हल्की बारिश ज्वार की फसल के लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा।
फिर बढ़ सकता है तापमान
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के कारण आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।
तापमान का पूर्वानुमान (अधिकतम/न्यूनतम डिग्री सेल्सियस)
दिन
तापमान
रविवार 33/25
सोमवार 36/27
मंगलवार 38/28
बुधवार 38/27
वीरवार 36/28
शुक्रवार 38/28