फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Life imprisonment to those guilty of murder of youth on Holi day

Panipat News: होली के दिन युवक की हत्या के दोषियों को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to those guilty of murder of youth on Holi day
पानीपत। होली के दिन 2021 में देशराज कॉलोनी में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने व दूसरे पर जानलेवा हमले के दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 60-60 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इनमें से 10-10 हजार रुपये घायल व 50-50 हजार रुपये मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। जुर्माना न देने पर दोषियों को अतिरिक्त जेल काटनी होगी। 17 गवाहों की गवाही पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नरेंद्र सिंघल की अदालत ने तीन साल सात माह बाद अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन



अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि 29 मार्च 2021 को वधावाराम कॉलोनी निवासी राजबीर ने किला थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि होली के दिन वह अपने मौसा हीरा लाल व कॉलोनी के ही दोस्त मुकेश के साथ डाबर कॉलोनी में अपने दोस्त पवन के घर गया था। वहां होली खेलकर वह चारों मोटरसाइकिल पर वापस अपने घर वधावाराम कॉलोनी में आ रहे थे। दोपहर तीन बजे देशराज काॅलोनी में सामने से आ रही मोटरसाइकिल को उनकी मोटरसाइकिल की साइड लगी। इसी बात पर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक उनसे झगड़ा करने लगे। इन युवकों ने मुकेश व पवन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी लोगों की भीड़ देखकर वहां से फरार हो गए। वह दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। पवन इलाज के बाद ठीक हो गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी खजूर निवासी सिद्धार्थ व विजय नगर निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को इनको दोषी करार दिया गया। वीरवार को इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed