Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Life imprisonment for the person who killed his wife on suspicion of illicit relationship

Panipat News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने वाले को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for the person who killed his wife on suspicion of illicit relationship
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में दो साल पहले किराएदार के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या के दोषी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा की अदालत ने सुनाया है।
विज्ञापन



अतिरिक्त जिला न्यायवादी कुलदीप ढुल ने बताया कि 17 अगस्त 2021 को चांदनीबाग थाना अंतर्गत विद्यानंद कॉलोनी में मुकेश ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उसने शव का अपने ससुराल वालों को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया था। मृतका के भाई ने मुकेश पर हत्या का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ आरोपी के घर जाकर जांच की। टीम को मौके से मिट्टी में खून, माला के मोती, नाक की तिल्ली और प्लाई का टुकड़ा बरामद किया। ये सब खून से सने हुए थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की वारदात कबूल की। पति ने बताया कि उसके पास दो मकान हैं। एक मकान में वह रहता है और दूसरा किराए पर दे रखा है। उसकी पत्नी के किराएदार के साथ अवैध संबंध थे। उसके कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मानी। 17 अगस्त की रात वह अपनी पत्नी के साथ छत पर सो रहा था। रात करीब दो बजे उसकी नींद खुली तो पत्नी साथ नहीं थी। शक होने पर नीचे जाकर देखा तो वह किराएदार के साथ नीचे कमरे में थी। किराएदार उसे देखकर छत से कूदकर भाग गया। जबकि पत्नी छत पर आ गई। वह नीचे से लोहे की मूसली लेकर आया और पत्नी के सिर पर मार दी। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मुकेश ने सबूत मिटाने के लिए छत पर लगे खून को पहले कपड़े और फिर पानी से साफ किया। लोगों को गुमराह करने के लिए उसने पत्नी को छत से नीचे धक्का दे दिया। अपने घरवालों और पड़ोसियों को बताया कि उसकी छत से गिरकर मौत हुई है। उसने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए कुटानी रोड श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद अपने साले को उसकी मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने लोहे की मूसली, खून साफ करने वाले कपड़े और श्मशान घाट में संस्कार के बाद मिली रसीद उसने किराए के कमरे में कूलर के नीचे पॉलिथीन में छिपाकर रखे थे। पुलिस ने मुकेश की निशानदेही पर सबूत बरामद किया और 24 अगस्त को आरोपी को जेल भेज दिया। अदालत ने इन्हीं सबूतों के आधार पर उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed