फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   life dedicated to service

सेवा में समर्पित हो जीवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
life dedicated to service
समालखा। अध्यात्मिक स्थल पर रक्तदान करते लोगों के बीच में सतगुरू माता। - फोटो : Panipat
समालखा। मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मंडल ने देशभर में 272 अन्य स्थानों पर भी शिविर आयोजित किए गए। देशभर में लगाए गए शिविरों से 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
विज्ञापन

माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि मानवता की सेवा में प्रति पल समर्पित हो हमारा जीवन, ऐसी ही भावना से युक्त जीवन हम सभी को जीना चाहिए। बाबा गुरबचन सिंह के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से हमें प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना सर्वस्व लगा देना चाहिए। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह की अहम सिखलाइयों का भी जिक्र किया। रक्तदान करने वाला एक व्यक्ति कई लोगों की जान बचा सकता है। यदि हम शरीर रूप में अपनी सेवाओं को निभाने मेें किसी कारण असर्मथ हैं और हम रक्तदान भी नहीं कर पा रहे तो भी सेवा की भावना स्वीकार्य है। किशोरावस्था में हमें यह इंतजार रहता है कि कब हम युवास्था में प्रवेश करेंगे और मानव मात्र की सेवा, रक्तदान के माध्यम से कर सकेंगे। माता ने कहा कि बाबा गुरबचन सिंह ने आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से आपसी भाईचारे का विश्व को संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed