{"_id":"65e0f716a74f41f7840d613c","slug":"license-not-received-for-both-shops-panipat-news-c-244-1-pnp1004-114524-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आचार फैक्ट्री और दुकानों पर सीएम फ्लाइंग की दबिश, दोनों दुकानों का नहीं मिला लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आचार फैक्ट्री और दुकानों पर सीएम फ्लाइंग की दबिश, दोनों दुकानों का नहीं मिला लाइसेंस
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने तीन दुकानों से भरवाए 28 सैंपल
आचार, पनीर, घी और मावा के भरे गए सैंपल, जांच के लिए भेजा करनाल
फोटो: 39 व 40
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी पानीपत की टीम संयुक्त टीम ने वीरवार को शहर की एक फैक्ट्री और दो दुकानों से खाद्य सामग्री की चेकिंग कर 28 सैंपल भरे। इनको अब करनाल की प्रयोग शाला में भेजा गया है। जिनके परिणाम आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले जांच टीम वीरभवन चुंगी स्थित सतीश एंड सन्स की आचार फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंची। यहां फैक्ट्री मालिक नितिन व गौरव मिले। उन्होंने अपना एफएसएसएआई लाइसेंस पेश किया। इसके बाद सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ जोगिंद्र ने 15 किलोग्राम हल्दी पाउडर, 6500 किलोग्राम नमक और 100 किलोग्राम हरी मिर्च के आचार के 12 सैंपल लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया। इसके बाद टीम ने मधुसूदन डेयरी सनौली रोड नजदीक मिट्ठन स्वीट्स का औचक निरीक्षण किया। इसके मालिक राजीव गोयल ने बताया कि उन्होंने अपना एफएसएसएआई लाइसेंस बनने के लिए आवेदन किया है। डॉ. जोगिंद्र सिंह ने पनीर 300 किलो ग्राम, देशी घी 120 किलोग्राम के आठ सैंपल भरे हैं। इनको भी जांच के लिए लैब भेजा गया है।
इसके बाद टीम ने गोयल मावा भंडार नजदीक शिव चैक का औचक निरीक्षण किया। इसका मालिक चिराग अपना एफएसएसएआई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। डॉ. जोगिंद्र सिंह ने देशी घी 50 किलोग्राम, मावा 100 किलोग्राम के आठ सैंपल लेकर फूड एनालिसिस लैब करनाल भेजा। जिनका परिणाम आने पर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उप निरीक्षक राज सिंह, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, गुप्तचर इकाई पानीपत से सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह और राज कुमार समेत खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।