फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Library will be built in Paldi, stadium will be renovated

Panipat News: पलड़ी में बनेगी लाईब्रेरी, स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Library will be built in Paldi, stadium will be renovated
इसराना। भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए आखेराम सहरावत की याद में सोमवार को पलड़ी गांव में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आखेराम 1965 के युद्ध में शहीद हुए थे। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने बतौर मुख्यातिथि शहीद आखेराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके परिजनों को सम्मानित किया। मंत्री को गांव की ओर से बुजुर्ग जीता राम ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। प्रशासन की ओर से जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी ने मंत्री देवेंद्र बबली का स्वागत किया।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने गांव की ओर से स्टेडियम, फिरनी आदि कार्यों को लेकर दिए गए मांगपत्र पर प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिन में ई-लाईब्रेरी का टेंडर लगा दिया जाएगा और दो महीने में लाईब्रेरी तैयार कर दी जाएगी। यही नहीं स्टेडियम में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए दूसरी किस्त भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हम सबको अपना सामाजिक ताना-बाना मजबूत रखना चाहिए और इंसानियत की सोच रखते हुए शहीदों के बताए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। तब कहीं जाकर हम समाज को ऊपर उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको चाहिए कि शिक्षा की लौ जलाकर ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को शिक्षित करें। आने वाली पीढि़यों को पानी बचाने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज पानी के लिए हम सबको कितनी मारामारी करनी पड़ती है। इसका एक ही हल है कि हम जल की ज्यादा से ज्यादा बचत करें। मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार भी जल बचाओ से लेकर पेड़-पौधे ज्यादा लगाने पर बल दे रही है। गली, नाली, चौपाल आदि मूलभूत सुविधाएं भी ज्यादा से ज्यादा दी जा रही हैं। आज प्रदेश में गांवों के अंदर शहरों की तर्ज पर सुविधाएं ज्यादा से ज्यादा देने का काम चल रहा है। प्रदेश द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रशंसा की है और प्रदेश को अग्रणी राज्यों में खड़ा किया है। मंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत स्कूलों, फिरनियों इत्यादि में काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे गांव में करवाए जा रहे विकास कार्यों की निगरानी कमेटी बनाकर पारदर्शिता के साथ विकास के काम करवाएं। मौके पर जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान, राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र धौला, जयदेव नौल्था, महिला विंग की जिलाध्यक्ष गीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed