फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Leopard reached near Bhainswal village, created panic

Panipat News: भैंसवाल गांव के नजदीक पहुंचा तेंदुआ, गांव व आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard reached near Bhainswal village, created panic
पानीपत। ड्रेन नंबर-दो में भैंसवाल गांव के नजदीक तेंदुआ पहुंच गया है। यह वीरवार को सनौली क्षेत्र के नजदीक यमुना में देखा गया था। इसके एक बच्ची पर हमला करने की भी सूचना है। शुक्रवार अल सुबह शाम को तेंदुआ देखा गया है। पुलिस और वन्यजीव विभाग की टीम ने पूरे दिन सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया। भैंसवाल गांव के नजदीक शाम को फिर से तेंदुआ नजर आने पर आसपास के गांवों और इस तरफ लगती शहर की कॉलोनियों के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। ड्रेन-दो पर कैराना बाईपास से जाने वाले वाहन चालकों को भी रात के समय आवाजाही न करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

भैंसवाल गांव के नजदीक ड्रेन नंबर-दो में शुक्रवार सुबह तेंदुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से बात की और वन और वन्यजीव विभाग की टीम पहुंची। दोनों टीमों ने ड्रेन नंबर-दो में पूरा दिन सर्च अभियान चलाया। 45 डिग्री तापमान के बीच कड़ी धूप में पूरा दिन चलते सर्च अभियान में तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुआ शाम तक नहीं मिला तो आसपास के लोगों की चिंता बढ़ने लगी। शाम को करीब छह बजे तेंदुआ फिर से ड्रेन नंबर-दो में देखा गया। पुलिस एवं वन्य जीव विभाग के अधिकारियों ने तलाश तेज कर दी। तेंदुआ देर शाम तक हाथ नहीं लगा था। इसके बाद सर्च अभियान बंद कर दिया गया। आसपास के गांवों व नजदीक की कॉलोनियों में अलर्ट जारी कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रेन में रात के समय कई जगह पिंजरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ग्रामीणों की मदद से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed