Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Leopard paw marks found in the fields

Panipat News: खेतों में मिले तेंदुए के पंजों के निशान

Mon, 23 Nov 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 23 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Leopard paw marks found in the fields
हथवाला गांव में खेतों में दिखे तेंदुए के पैरों के निशान के पास मौजूद ग्रामीण। संवाद
समालखा। हथवाला गांव में रविवार सुबह पुराने बांध के पास खेतों में पहुंचे किसानों को कच्चे रास्तों पर जगह-जगह तेंदुए के पंजों के निशान मिले। किसानों ने निशानों की फोटो और वीडियो बनाकर वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर को भेजी।
विज्ञापन

इस पर इंस्पेक्टर ने वीडियो और फोटो के आधार पर करीब 90 प्रतिशत निशान तेंदुए के पंजों के होने की पुष्टि की है।
दीपक त्यागी ने बताया कि रविवार सुबह कुछ किसान बाइक और ट्रैक्टरों पर पुराने बांध के पास खेतों में काम करने पहुंचे थे। सुरक्षा के मद्देनजर उनके पास लाठियां और नुकीली चीजें भी थीं। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर जगह-जगह जंगली जानवर के पंजों के निशान दिखाई दिए। किसानों ने वीडियो क्लिप बनाकर विभाग के इंस्पेक्टर को भेजीं।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि किसानों की ओर से भेजी गई फोटो और वीडियो देखने पर करीब 90 प्रतिशत निशान तेंदुए के पंजों के प्रतीत हो रहे हैं। यमुना क्षेत्र में तेंदुए की लोकेशन का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को भी वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने हथवाला गांव के खेतों का निरीक्षण किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखाई देने की घटनाओं के बारे में अधिकारियों को बताया था। हालांकि, निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर ने पंजों के निशान कुत्तों के होने की बात कही थी। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले कृष्ण और क्रांति खेतों में काम करने पहुंचे तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया था।

वहीं मजदूर राजेश कुमार ने बताया था कि शनिवार सुबह वह अपने बेटे के साथ हथवाला रोड स्थित एक फैक्टरी में गोवंश को चारा खिलाने जा रहा था। इस दौरान सड़क पार मुर्गियों के खाली पिंजरों के नजदीक उसे तेंदुआ दिखाई दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed