{"_id":"605259208ebc3e8d1d4f2e2e","slug":"legs-slipping-while-taking-selfie-along-the-canal-17-year-old-minor-shed-panipat-news-knl64475391","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे सेल्फी लेते वक्त फिसला पैर, 17 वर्षीय नाबालिग बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर किनारे सेल्फी लेते वक्त फिसला पैर, 17 वर्षीय नाबालिग बहा
विज्ञापन
Legs slipping while taking selfie along the canal, 17-year-old minor shed
- फोटो : Panipat
गांव नारायणा के पास नहर किनारे सेल्फी लेते एक 17 वर्षीय नाबालिग का पैर फिसल गया और वह नहर में बह गया। उसने बचाने के लिए पास ही खड़े फुफेरे भाई ने हाथ बढ़ाया तो वह भी नहर में गिर गया और बहने लगा। इतने में आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर फुफेरे भाई को बाहर निकाल लिया, लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग का पता नहीं चला। फुफेरे भाई को लोगों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिजनों नहर में बहे नाबालिग की तलाश कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के जिले बागपत के गांव असारा निवासी रिजवान (18) पुत्र मकसूद ने बताया कि एक माह पहले वह बागपत के गांव बड़का निवासी अपने ममेरे भाई साहिल (17) के साथ गांव नारायणा में मेहनत मजदूरी करने के लिए आया था। बुधवार को शाम पाचं बजे ममेरे भाई साहिल ने नारायणा के पास नहर किनारे फोटो खींचने की जिद की। वह दोनों नहर पर गए । इसी बीच साहिल नहर किनारे नीचे उतर गया और सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया। वहथोड़ी दूर पर ही गया था और साहिल की आवाज पर भागकर गया और मदद के लिए हाथ बढ़ाया। साहिल ने जैसे ही उसका हाथ पकड़ा, उसका भी संतुलन बिगड़ गया और नहर में गिर पड़ा। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन बह गया। उसका कहीं पता नहीं चला।
सिविल अस्पताल में परिजनों ने बताया कि साहिल तीन बहन-भाइयों में सबसे बड़ा है। उससे छोटी बहन रेशमा और सबसे छोटा भाई सुहेल है, साहिल के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं।