फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Left untreated patient has escaped from the Civil Hospital

इलाज छोड़ सिविल अस्पताल से मरीज हुआ फरार

Sat, 21 Jun 2014 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 21 Jun 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Left untreated patient has escaped from the Civil Hospital
सिविल अस्पताल की एमरजेंसी के सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक मरीज फरार हो गया। बीती रात को ही अस्पताल में जहरीले पदार्थ के असर से उसे दाखिल कराया था।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने मरीज की कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। मामला शनिवार सुबह करीब सात बजे है।

सिविल अस्पताल की एमरजेंसी से मरीज सतीश निवासी शक्ति नगर बिना डिस्चार्ज हुए चला गया। डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ उसको दवा देने के लिए पहुंचे तो बेड पर उसे न पाकर इधर-उधर ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

डॉक्टरों ने बताया कि सतीश को बीती देर रात को अस्पताल में दाखिल कराया था। वह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से गंभीर था। रात को इलाज शुरू किया था। शनिवार को सुबह उसको दवा देने पहुंचे लेकिन वह बेड पर नहीं मिला।
विज्ञापन


दो महिलाओं ने निगला जहर

शहर में दो जगह दो अन्य महिलाओं ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। शालू निवासी कैनाल कॉलोनी ने बीती देर रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और उसकी हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजन उसको एक अन्य अस्पताल में ले गए।


वहीं कुटानी गांव में 22 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed