फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Leaders started social work to woo the public

Panipat News: जनता को लुभाने के लिए नेताओं ने शुरू किए सामाजिक कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Leaders started social work to woo the public
समालखा। वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भावी उम्मीदवारों द्वारा अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर आमजन को लुभाने के लिए इन भावी उम्मीदवारों द्वारा कई तरह की योजनाएं लाई जा रही हैं जिसमें धार्मिक यात्रा से लेकर एम्बुलेंस और पानी की सेवाएं शामिल हैं। पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने धार्मिक यात्राओं पर ले जाने के लिए फ्री बस सेवा के साथ ही आपात स्वास्थ्य सेवा के लिए एंबुलेंस व सामाजिक आयोजनों के लिए फ्री पानी की सेवा भी शुरू करक दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर प्रदेश की हॉट सीट कही जाने वाली समालखा विधानसभा में भावी उम्मीदवारों द्वारा जनता को लुभाने के लिए अनेक सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। वर्तमान विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने पिछले दिनों हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए फ्री बस सेवा जनता को समर्पित की। वहीं अब पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली व शशिकांत भी मैदान में उतर गए हैं। पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली में पिछला चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन इस बार वो पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रहे हैं। रविवार को मच्छरौली स्थित उनके कार्यालय से हरिद्वार में समालखा की जनता को गंगा स्नान सहित अन्य धार्मिक यात्राओं के लिए कई बसें शुरू की साथ ही आमजन के लिए आपात स्वास्थ्य सेवा के लिए एंबुलेंस सेवा और सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के लिए फ्री पानी सेवा जनता को समर्पित की। रविंद्र मच्छरौली पहली बार चुनाव जनता को विभिन्न तरह की फ्री सेवाएं देने के कारण लोकप्रिय हुए थे और निर्दलीय चुनाव भी जीते थे। बाद में उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया था। वहीं भाजपा की टिकट पर दो बार चुनाव लड़ने के वाले शशिकांत कौशिक भी करीब तीन वर्ष से ज्यादा समय से विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्य करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed