फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lawyer Momin reached Nepal for Seema Haider's complaint

Panipat News: सीमा हैदर की शिकायत के लिए नेपाल पहुंचे वकील मोमिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Lawyer Momin reached Nepal for Seema Haider's complaint
पानीपत। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के पानीपत के वकील मोमिन मलिक कई दिनों से नेपाल में डेरा डाले हुए हैं। वकील मोमिन मलिक ने सीमा हैदर व सचिन के खिलाफ नेपाल सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर वकील मोमिन मलिक ने नेपाल सरकार से सचिन व सीमा की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं दूसरी ओर वकील मोमिन मलिक की शिकायत पर सचिन अपने वकील डॉ. एपी सिंह के साथ रविवार को पानीपत पहुंचे थे। यहां दोनों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। वकील मोमिन मलिक ने शहर थाना पुलिस को सीमा हैदर व सचिन के खिलाफ शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि सचिन व सीमा उसे सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन


एडवोकेट मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर ने गलत तरीके से भारत में घुसपैठ की थी। वह कानूनी तौर पर गुलाम हैदर की पत्नी है। उसने गुलाम हैदर के बच्चों को गलत तरीके से धर्म रूपांतरण कराया है। उसके बच्चे पर गुलाम हैदर का अधिकार है। सीमा भारत में गलत तरीके से रह रही है। उसने और सचिन ने नेपाल सरकार के भी नियम तोड़े हैं। वह दोनों नेपाल में एक होटल में रहे और फिर गलत तरीके से उन्होंने भारत में घुसपैठ की। उन्होंने नेपाल पुलिस स्टेशन, नेपाल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो, नेपाल गृह मंत्रालय, नेपाल हाई कमीशन, पाकिस्तान हाई कमीशन और भारत हाई कमीशन को दिल्ली को शिकायत दी है। उनकी मांग है कि सचिन और सीमा पर जल्द कार्रवाई की जाए। सीमा व सचिन उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उनको गालियां दे रहे हैं। उनकी छवि को खराब कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने शहर थाना पुलिस में दोनों की शिकायत दी है।
विज्ञापन

वर्जन-

सिटी थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि सचिन व उनके वकील डॉ. एपी सिंह पानीपत आए थे। उनके खिलाफ वकील मोमिन मलिक ने शिकायत दी थी। सचिन के बयान दर्ज किए गए हैं। सीमा बयान दर्ज कराने नहीं आ पाई थी। वकील मोमिन मलिक की शिकायत है कि सीमा व सचिन उनकी छवि को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed