फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lawyer beaten up in dispute over parking fee

Panipat News: पार्किंग शुल्क पर विवाद में वकील से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Lawyer beaten up in dispute over parking fee
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग में शुल्क पर छिड़े विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक वकील से मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनको गाड़ी में भी डालकर ले जाने का प्रयास किया। दूसरे वकीलों ने उसको छुड़वा। थाना शहर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जिला बार एसोसिएशन ने इस मामले में बुधवार को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

वकील सन्नी राठी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने साथी वकील दीपक, राहुल त्यागी व गौरव चौहान के साथ इंसार बाजार में आया था। उसने बाजार के सामने एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर दी और 30 रुपये की पर्ची कटा ली। वे बाजार से आए तो पार्किंग कर्मचारी ने उससे 20 रुपये और मांगे। उसने पर्ची भी दिखाई। वे गाड़ी लेकर कोर्ट की तरफ जाने लगे तो दो युवकों ने उनका बाइक पर पीछा किया। वे आर्य कॉलेज के सामने पहुंचे तो उक्त लोगों ने बाइक आगे अड़ा दी। वे उनसे बचकर कोर्ट पहुंच गए। स्कार्पियो गाड़ी सवार चार युवक आए और उसके साथ कहासुनी करने लगे। उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसको गाड़ी में डाल लिया था। दूसरे वकीलों ने आकर उसको छुड़वाया। उन्होंने चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने बताया कि एक वकील के साथ मारपीट की सूचना मिली है। बार में बुधवार को बैठक बुलाई है। पुलिस इसमें केस दर्ज नहीं करती है तो बैठक कर आगामी फैसला लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed