{"_id":"67119934dfa16a05750bd5b4","slug":"lawrences-henchmen-on-police-radar-in-panipat-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125980-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत में लॉरेंस के गुर्गे पुलिस की रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत में लॉरेंस के गुर्गे पुलिस की रडार पर
विज्ञापन
पानीपत। सलमान खान के घर हुई फायरिंग के तार पानीपत तक जुड़े हैं। इस मामले में पानीपत से लॉरेंस के कई और गुर्गे गिरफ्त में आ सकते हैं। सुक्खा पानीपत में किस किस के संपर्क में था, यह जांच की जा रही है। उससे मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। सुक्खा अक्सर रात को पानीपत में अपने दोस्तों के पास शराब पीने आता था। ऐसे में पुलिस को पूरा यकीन है कि इस मामले में पानीपत में लॉरेंस के कुछ और भी गुर्गे शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने सुक्खा की मोबाइल लोकेशन से उसे गिरफ्तार किया है। जिन युवकों ने उसको अनाजमंडी के पास बुधवार रात को होटल में बुलाया था। उस युवकों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
सुखबीर उर्फ सुक्खा की मां शोरी देवी की साढ़े तीन साल पहले ह्दयघात से मौत हो गई थी। इसके बाद पिता बलबीर लकवा ग्रस्त हो गए। मां के मौत के बाद सुखबीर गलत संगत में रहने लगा था। वह जो भी पैसे कमाता था, उनकी शराब पी लेता था। अगर पत्नी शराब पीने से रोकती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। वह अब मोबाइल पर अक्सर संदिग्ध लोगों से भी बात करने लगा था। उसके पिता बलबीर बाजीगर बताते हैं वह पूरा दिन मोबाइल पर वीडियो ही देखता था।
पुलिस के अनुसार सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले सागर पाल व विक्की गुप्ता शूटर थे। इनको निर्देश मोहम्मद चौधरी ने दिए थे। सोनू , सुभाष चंद्र और अनुज थापन ने इनको हथियार उपलब्ध कराए थे। इन तक हथियार सुखबीर उर्फ सुक्खा ने पहुंचाए थे। सुखबीर को हथियार किसने मुहैया कराए थे। सुखबीर अनमोल बिश्नाेई के संपर्क में कैसे आया। इन सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अनुज पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर चुका है।