फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lakhs of jewelery and cash were seized after breaking into the house

Panipat News: मकान के तोड़ लाखों जेवर व नकदी पर किया हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewelery and cash were seized after breaking into the house
पानीपत। चोरों ने सेक्टर 11 में एक कंपनी की कर्मचारी के कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व 10 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिए। कर्मचारी अपने पति के पास हरिद्वार गई थी। वहां से लौटने पर उसे वारदात का पता चला। शातिर चोर मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर ले गए। कर्मचारी ने इस वारदात की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी। पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुराग जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 11 निवासी राजश्री मंडल ने बताया कि वह मूल रूप से देहरादून के सत्य विहार विजयपार्क क्षेत्र के रहने वाले हैं। उसके पति अजय हरिद्वार में
नौकरी करते हैं। वह ईसीजीसी लिमिटेड कंपनी की पानीपत ब्रांच में नौकरी करती है। वह 31 जनवरी को अपने सेक्टर 11 स्थित कमरे का ताला लगातार हरिद्वार में पति के पास गई थी। वह रविवार दोपहर को वापस सेक्टर 11 में अने कमरे पर आई तो उसे कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा था।अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारीसे सोने की चार चुड़ियां, एक मंगलसुत्र, एक सोने की नथ, चार जोड़ी सोने कीकान की बालियां, एक सोने का हार, एक ब्रेसलेट, हीरा जडित कान की बालियां, चांदी के जेवर व 10 हजार रुपये चोरी मिले। चोर कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर ले गए। चोरी हुए जेवरों की कीमत लगभग साढ़े सात लाख रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed