फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lakhpati Didi will open a common market and create a corporation.

Panipat News: साझा बाजार खोल लखपति दीदी बनाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Lakhpati Didi will open a common market and create a corporation.
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

पानीपत। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नगर निगम अब लखपति दीदी बनाने जा रहा है। इसके लिए निगम शहर में कई जगह पर साझा बाजार खोलेगा, जिनमें पोर्टा केबिन भी बनाए जाएंगे। इनमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हाथ से बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के साथ उनको बेच भी सकेंगी।
निगम ने इसके लिए पुरानी सब्जी मंडी, किला पार्क के पास और हाली पार्क के पास वाली जगह चिह्नित की हैं। इसके अलावा एरिया के हिसाब से निगम अपने सामुदायिक केंद्रों का भी साझा बाजार बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। इन बाजारों में हस्तनिर्मित उत्पादों को रखने के लिए पोर्टा केबिन के साथ मूलभूत सुविधाएं भी निगम उपलब्ध कवाएगा।
विज्ञापन


शहर में 300 से भी ज्यादा महिलाओं के स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं। इसी साल निगम में 39 स्वयं सहायता समूह अतिरिक्त बनाए गए हैं। एक समूह में दस से लेकर बीस तक महिलाएं होती हैं। इन महिलाओं को रोजगार देने के लिए निगम लोन के माध्यम से वित्तीय सहायता भी दिलवाने का काम करता है, जिसमें सब्सिडी भी दी जाती है। सरकार के निर्देशों पर निगम का ये प्रयास जरूरतमंद और रोजगार करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को सक्षम बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात ये है कि शहरी क्षेत्र में नगर निगम इन महिलाओं के लिए पोर्टा केबिन बनाकर सांझा बाजार बनाएगा। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए ये बाजार बनाने का काम जिला परिषद के सीईओ को दिया गया है। सरकार के निर्देशों पर अब तक प्रदेश के 18 जिले में साझा बाजार बनाए गए हैं। इनमें पानीपत समेत जींद, फरीदाबाद और सिरसा भी शामिल हैं। सरकार ने चारों जिलों के अधिकारियों को साझा बाजार बनाने के लिए पोर्टा केबिन लगाने के निर्देश दिए हैं।
शहर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अच्छे हस्तनिर्मित उत्पाद बनाती हैं। इनमें खाद्य पदार्थों में अचार, मुरब्बा, पापड़ से लेकर जूट के बैग, टेक्सटाइल उत्पाद तक शामिल हैं। बेहतरीन काम करने के बाद भी व्यवस्था और मंच का अभाव होने की वजह से इनकी मार्केट नहीं बन सकी। अब इन महिलाओं को इनके हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने से लेकर इनको बेचने तक का मंच नगर निगम देगा।

शहर की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब अपने हस्त निर्मित उत्पादों की बाजार में प्रदर्शनी लगाकर इनको बेच सकेंगी। इन पोर्टा केबिन से निगम इनके लिए एक विशेष साझा बाजार भी तैयार करेगा। इसके लिए कई जगह चिह्नित की गई हैं। जल्द ही इसे शुरू करवा सक्षत महिलाओं की मदद की जाएगी। - राकेश कादियान, सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed