फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lado Laxmi Yojana faces hurdles, with women's applications not being approved despite low incomes.

Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना में अड़चनें, आय कम होने के बावजूद महिलाओं के आवेदन नहीं हो रहे स्वीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana faces hurdles, with women's applications not being approved despite low incomes.
पानीपत। लाडो लक्ष्मी योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किया गया था लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। आय बेहद कम होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं के आवेदन स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं, इससे जरूरतमंद महिलाओं में निराशा बढ़ रही है और वे लगातार विभागीय कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है ताकि वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। योजना का संचालन हरियाणा सरकार द्वारा किया जा रहा है। बावजूद इसके कई महिलाओं ने बताया कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद भी उनके आवेदन रद्द कर दिए गए या लंबे समय से लंबित हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं बार-बार महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय पहुंच रही हैं। कर्मचारियों से जानकारी लेने पर कभी तकनीकी खामी तो कभी पोर्टल अपडेट न होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है। कई महिलाओं को यह भी नहीं बताया जा रहा कि उनका आवेदन आखिर किस वजह से स्वीकृत नहीं हुआ।
विज्ञापन



सनौली गांव की सुमन देवी ने बताया कि उनके परिवार की मासिक आय कम है। पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज लगाकर आवेदन किया था लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। विभाग में पूछताछ करने पर सिर्फ प्रक्रिया में है कहकर टाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पसीना गांव की रेखा ने बताया कि वह अकेले बच्चों की परवरिश कर रही हैं। आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया, लेकिन बाद में बताया गया कि आय प्रमाण पत्र में तकनीकी त्रुटि है। दोबारा आवेदन करने के बाद भी स्थिति वैसे ही बनी हुई है।



वार्ड 18 की पूजा ने बताया कि उनका नाम लाभार्थी सूची में नहीं आया, जबकि उनकी आय पात्रता से कम है। उन्होंने कई बार विभाग में जाकर सुधार कराने की कोशिश की लेकिन हर बार नई औपचारिकताएं बताई जाती हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जांचे जाते हैं। कई बार आय प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र या अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाते। योग्य महिलाओं को योजना का लाभ जरूर मिलेगा।
-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed