फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laddu-Gulab Jamun begins to be made to welcome golden boy Neeraj Chopra

नीरज के स्वागत की तैयारी शुरू: गांव खंडरा में तैयार हो रहे 10 हजार किलो लड्डू, 20 हजार लोगों की होगी दावत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Laddu-Gulab Jamun begins to be made to welcome golden boy Neeraj Chopra
पानीपत। गांव खंडरा में हलवाई तैयार करते हुए हजारों किलो लड्डू। - फोटो : Panipat
जतिन चड्डा
विज्ञापन

पानीपत। गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के आने की खुशी में गांव खंडरा में दावत की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मिठाई बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 5000 किलो लड्डुओं के साथ 3500 किलो गुलाब जामुन और 1500 किलो जलेबी भी बनाई जा रही है। वीरवार को मिठाई बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अगले तीन दिन तक केवल मिठाई ही बनाई जाएंगी। 40 हलवाइयों को मिठाई बनाने के काम में लगाया गया है।
जिस दिन नीरज चोपड़ा गांव में आएंगे, उस दिन दावत होगी। गांव में 20 हजार लोगों का खाना तैयार किया जाएगा। इस खाने को बनाने में 100 हलवाई लगाए जाएंगे। नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि 20 हजार से ज्यादा लोगों को खाना बनाया जा रहा है। नीरज के स्वर्ण जीतने की खुशी में यह दावत है।
विज्ञापन

हरियाणा की परंपरा बरकरार रखेंगे, सभी को खाना खिलाकर भेजेंगे : चाचा सुल्तान
नीरज के चाचा सुल्तान ने बताया कि हरियाणा की परंपरा है कि जो भी मेहमान आए उसे खाना खिलाए बिना भेजा नहीं जाता है। मेरा भतीजा तो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर आ रहा है, इस खुशी में घर पर आए हुए सभी मेहमानों का मुंह मीठा कराने के साथ ही खाना खिलाकर भेजेंगे। चाचा ने बताया कि गांव की शादी कितनी भी धूमधाम से हो, उसमें ज्यादा से ज्यादा 10 बोली चीनी ही लगती है, लेकिन नीरज के आने पर अभी तक 100 बोरी चीनी लग चुकी है। यह चीनी दो दिन में खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वासियों का कहना आसपास के 10 गांव में नहीं बनीं कभी इतनी मिठाई
गांव वासियों का कहना है कि हमारे आसपास के 10 गांव में भी आज तक इतनी मिठाई नहीं बनी है। गांव निवासी संजय ने बताया कि उसके गांव में ज्यादा से ज्यादा चार या पांच क्विंटल मिठाई बनना ही बहुत ज्यादा हो जाता है, जिसमें अगले दिन पूरे गांव को भी बांट लेते थे। गांव निवासी राजपाल ने बताया कि हमारे गांव में सावन के महीने में भी ऐसा लग रहा है कि शादी का सीजन हो।
ढाई हजार जनसंख्या के गांव में बन रहा 20 हजार लोगों का खाना
ढाई हजार जनसंख्या वाले गांव खंडरा में 20 हजार लोगों का खाना बनेगा। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा का कहना है कि नीरज के चाहने वालों का कोई हिसाब नहीं लगा सकता है। उसके चाहने वाले अब हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के हो चुके है। जब भी नीरज आएगा, तब एडवांस में 100 से 150 हलवाइयों को बैठाया जाएगा ताकि सभी को खाना खिलाकर भेजा जा सके।
एक गली में स्टेज तो चार गली में लगेगा खाने का टेंट
गांव खंडरा में नीरज के आने की खुशी में तैयारियां शुरू हो चुकी है। तैयारी के अनुसार एक गली में स्टेज लगाया जाएगा ताकि नीरज को स्टेज पर सम्मानित कर सकें और लोग उसे आसानी से देख सकें। चार गली में खाने का टेंट लगाया जाएगा। जिसमें से दो गली में पुरुष और दो गली में महिलाएं खाना खा सकेंगी।

लगाई जाएगी एलईडी ताकि एक जगह खड़े होकर देख सकें
नीरज के घर के आसपास की चार से पांच गलियों में एलईडी लगाई जाएगी ताकि आए हुए मेहमान व गांव वासी एक जगह खड़े होकर नीरज को देख सकें और भीड़ से भी बच सकें। हालांकि दो एलईडी नीरज के घर के बाहर लगाई जाएंगी।

पानीपत। कमरे में तैयार कर रखे हुए लड्डू।

पानीपत। कमरे में तैयार कर रखे हुए लड्डू।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed