फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   labour died to fell down from factory roof

डाहर में फैक्ट्री की छत से गिरकर मजदूर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
labour died to fell down from factory roof
डाहर गांव में एक फैक्ट्री के क्वार्टर की छत पर साथी मजदूरों के साथ सो रहा एक मजदूर रात को लघु शंका के लिए उठा तो अंधेरे में छत से पैर फिसल कर नीचे गिर गया। मजदूर को पानीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में प्रमोद निवासी लदर जिला बरेली उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह डाहर गांव में गुप्ता फैक्ट्री नंबर 12 में बतौर ठेकेदारी का काम करता है। उसका चचेरा भाई प्रेमवीर पुत्र सतपाल वासी लदर जिला बरेली उत्तर प्रदेश उक्त फैक्ट्री में पैकिंग काम करता था। प्रेमवीर फैक्ट्री में ही रहता था। बुधवार की रात प्रेमवीर अपने मजदूर साथियों के साथ फैक्ट्री के क्वार्टर की छत पर सोया हुआ था। देर रात जब प्रेमवीर लघु शंका के लिए उठा तो अंधेरा होने की वजह से छत से उसका पैर फिसल कर वह नीचे गिर गया। शोर सुन उठे मजदूरों ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed