फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer dies due to electric shock, mason burnt

Panipat News: करंट लगने से मजदूर की मौत, राजमिस्त्री झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to electric shock, mason burnt
पानीपत। गढ़ सरनाई गांव में भी 11 केवी लाइन का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि राजमिस्त्री झुलस गया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से ही मजदूर के घर पर मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मजदूर जोगिंद्र (42) गांव में नाथों के डेरे के पास रहता था। यहां एक मकान का काम चल रहा था। इसी में जोगिंद्र मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार को निर्माण कार्य में सरिए को उसने हाथ में लिया था। अचानक से सरिया हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। उसके पास खड़ा राजमिस्त्री भी से गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान मालिक उनको लेकर अस्पताल में पहुंचा। जहां जोगिंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जोगिंद्र की तीन बेटियां और एक बेटा है। उसके पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। घर पर वह मां पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed