फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer died due to snake bite, created ruckus to take him to UP saying he was alive

Panipat News: सर्प दंश से मजदूर की मौत, जिंदा बता यूपी ले जाने के लिए किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Laborer died due to snake bite, created ruckus to take him to UP saying he was alive
सांप के काटने से मौत के बाद शव ले जाने के लिए हंगामा करते लोग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बापौली क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करते समय श्रमिक को सांप ने डस लिया। साथी उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे।
नागरिक अस्पताल में भी चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों का दावा था कि वह जिंदा है। परिजन उसे इलाज के लिए उत्तर प्रदेश ले जाने लगे तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। जिस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के लिखित में बयान दर्ज कर उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर निवासी अनमोल 28 परिवार के साथ सिवाह गांव में रहकर एक धागा फैक्टरी में काम करते थे। बुधवार शाम को करीब छह बजे अनमोल को फैक्टरी में ही सांप ने डस लिया। नागरिक अस्पताल में जब चिकित्सकों ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया तो परिजनों ने अपने गांव में फोन कर दिया। वहां से किसी ने करहल में एक व्यक्ति से उपचार कराने की बात कही। जिसके बाद परिजन अनमोल के शव को लेकर जाने लगे तो पुलिस ने रोक लिया। करीब एक घंटे तक पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक के साथ भी पुलिस की बहस हो गई। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने फैक्टरी मालिक के बयान दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि परिजन लिखित में बयान दर्ज कराकर शव ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed