फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer died after being hit by a cylinder pin

Panipat News: सिलिंडर की पिन लगने से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Laborer died after being hit by a cylinder pin
सनौली। बापौली गांव में एक गोदाम की सफाई करते सिलिंडर की पिन लगने से एक मजदूरी की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बापौली थाना की पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ढोडपुर गांंव के रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई सुजल (20) मजदूरी करता था। बुधवार को गांव का ही राकेश उसे अपने साथ मजदूरी पर ले गया। राकेश ने कहा था कि उसने हैफेड गोदाम की सफाई का ठेका ले रखा है।
विज्ञापन

गोदाम की सफाई के लिए मजदूरों की जरूरत है। सुजल गोदाम की सफाई के लिए राकेश के साथ चला गया। बुधवार को गोदाम की सफाई करते हुए राकेश ने उससे गोदाम में रखे एक सिलिंडर को उठाकर बाहर रखने को कहा। जैसे ही सुजल ने सिलिंडर उठाया तो उसमें से गैस निकलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर की पिन निकलकर सुजल की गर्दन पर जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वीरवार दोपहर बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना बापौली की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया। सुजल के भाई की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना बापौली के प्रभारी नीरज ने बताया कि गोदाम की सफाई करते हुए सिलिंडर की पिन लगने से मजदूर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed