फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Labor organizations burnt the effigy of the US President

Panipat News: मजदूर संगठनों ने फूंका अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Labor organizations burnt the effigy of the US President
जिला सचिवालय के बाहर पुतला फूंकते किसान व मजदूर संगठनों के पदा​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा की तालमेल कमेटी के नेतृत्व में किसान मजदूर संगठनों ने बुधवार को जिला सचिवालय किसान, मजदूर व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो-कॉरपोरेट खेती छोड़ो नारे के साथ रोष रैली निकाली। उन्होंने अमेरिका से यारी देश से गद्दारी नहीं चलेगी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मनमर्जी नहीं चलेगी। भारत पर टैरिफ लगाना बंद करो।


अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव मनोज कुमार, केरल राज्य नीतीश विलास, किसान संगठन के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव राजपाल, संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी के के सह संयोजक, सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने कहा कि अमेरिका भारत पर लगातार टैरिफ लगा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को कमजोर करने वाली है। पानीपत जैसे शहर को नए टैरिफ के लागू होने से काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed