फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Krishna in matka race, Sapna in 100 meters

Panipat News: मटका दौड़ में कृष्णा, 100 मीटर में सपना, 300 में भूमिका, 400 में रितिका और आलू-चम्मच दौड़ में नीलम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Krishna in matka race, Sapna in 100 meters
बापौली। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से शुक्रवार को गांव बापौली के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खंड स्तरीय आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों के सहयोग से लड़कियों व महिलाओं की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मटका दौड़ में कृष्णा, 100 मीटर में सपना, 300 में भूमिका, 400 में रितिका और आलू-चम्मच दौड़ में नीलम प्रथम रहीं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सीडीपीओ बापौली लक्ष्मी देवी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लडकियां और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे इस तरह की खेलकूद प्र‎तियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। जिसमें ग्रामीण प्रतिभाएं सामने आ सकें। इसके लिए विभाग लड़कियों और महिलाओं के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम करता रहता है। ताकि महिलाएं पर्दा प्रथा जैसे सामाजिक बुराइयों से उपर उठ कर घर से बाहर निकलें। इससे लिए उन्हें सबसे पहले शिक्षित होना होगा। महिलाएं बगैर शिक्षा समाज में अपनी पहचान नहीं बना सकती । महिलाएं लड़के और लड़कियों को बराबर समझें। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही हैं। जब महिलाएं घरों से बाहर निकलेंगी तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवसर पर सुपरवाइजर मीना, गरीमा, सोनिया, मीना कुमारी, संगीता, संतोष, सुधाबाला, शशी बाला, नीलम मौजूद रही।
विज्ञापन


बॉक्स
ये रहे परिणाम
इस दौरान पांच अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इनमें महिलाओं की मटका दौड़ में कृष्णा प्रथम, मुकेश द्वितीय और सोनिया तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर महिला दौड़ में सपना प्रथम, जमिला द्वितीय, कविता तृतीय स्थान पर रही । 300 मीटर दौड़ में भूमिका प्रथम, मिनाक्षी द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रही । 400 मीटर दौड़ में रितिका प्रथम, शिवानी द्वितीय और नितिका तृतीय रही । आलू-चमच दौड़ में नीलम प्रथम, रेखा द्वितीय, सुशीला तृतीय स्थान पर रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed