फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife fight over fake vote in Nauhra village, case registered against fake vote in Patthargarh

Panipat News: नौहरा गांव में फर्जी वोट को लेकर चाकूबाजी, पत्थरगढ़ में फर्जी वोट पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Knife fight over fake vote in Nauhra village, case registered against fake vote in Patthargarh
पानीपत। विधानसभा-2024 चुनाव के लिए छिटपुट हिंसा के बीच शनिवार को मतदान हुआ। पिछले कई चुनाव में लगातार शांति से चुनाव कराने वाले जिले में इस बार मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। इसराना विधानसभा के नौहरा गांव में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच फर्जी वोट को लेकर चाकूबाजी की घटना हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों को बरसत रोड स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं समालखा विधानसभा क्षेत्र के पत्थरगढ़ गांव में एक युवक को अपने दोस्त की फर्जी तरीके से वोट डालते पकड़ लिया। उसके खिलाफ सनौली थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। समालखा विधानसभा के ही रसलापुर गांव में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह के समय बांटने के लिए एक गाड़ी में लाए करीब दो लाख रुपये पकड़वा दिए। इन सब घटनाओं और मतदाता जागरूकता के तमाम अभियानों के बाद जिले में मतदान प्रतिशत में इतना नहीं बढ़ पाया। जिले में इस बार मतदान प्रतिशत कुछ बढ़ा। यह 68.7 प्रतिशत रहा। जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में यह 67.50 था। लोकसभा-2024 के चुनाव में यह 65.31 प्रतिशत मतदान था।
विज्ञापन

जिले के 912 बूथों पर शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू किया। इक्का दुक्का स्थानों पर ईवीएम देरी से चलने के बाद मतदान सामान्य रूप से शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में मतदान सुस्त रहा। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ मतदान में कुछ तेजी रही। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण अंचल में दोपहर के समय मतदान तेज चला। शहर में शाम के समय मतदान ने कुछ गति पकड़ी। यहां एसडी पीजी कॉलेज में मतदान समय पूरा होने के बाद भी दर्जनों मतदाता पहुंचे। उनको मतदान का समय पूरा होने पर अंदर नहीं जाने दिया गया। मतदान के बाद ईवीएम जमा होने का कार्य देर रात तक चलता रहा। यहां आर्य पीजी कॉलेज व आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में चारों विधानसभाओं की ईवीएम रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



दोस्त की वोट डालने जाते पकड़ा
समालखा विधानसभा क्षेत्र के पत्थरगढ़ गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालते हुए एक युवक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ सनौली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप हैं कि उस्मान अपने दोस्त हुसैन की वोट डाल रहा था। उसको मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


बॉक्स
जागरूकता के बाद भी नहीं बढ़ा मतदान प्रतिशत

जिले में 936251 मतदाता हैं। शनिवार को जिले में करीब 643064 लोगों ने मतदान किया। यह करीब 68.7 प्रतिशत रहा। 2019 के विधानसभा चुनाव में यह 67.5 प्रतिशत था। लोकसभा के 2024 में यह 65.3 और 2019 में 69.67 प्रतिशत था।




पिछले चार विधानसभा चुनाव का प्रतिशत



विधानसभा 2009 2014 2019 2024

पानीपत ग्रामीण 76.13 76.1 67.80 69.3



पानीपत शहरी 65.61 68.6 55.48 62.03

इसराना (आरक्षित) 74.01 77.4 72.71 70.2



समालखा 78.57 82 74.86 73.2


वर्जन :



सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। आर्य कॉलेज व स्कूल में जिला की चारों विधानसभा की ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। मतगणना तक स्ट्रांग रूम थ्री लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। स्ट्रांग रूम के हर कोने को कैमरों से लैस किया गया है।



लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।

वर्जन :



जिला की चारों विधानसभाओं में उत्साह व उमंग से अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया गया। बूथों पर मतदाताओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed